Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • दो महीने के भीतर 1 लाख 50 हजार नल कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त करेंरू कलेक्टर डॉ.भुरे*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

दो महीने के भीतर 1 लाख 50 हजार नल कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त करेंरू कलेक्टर डॉ.भुरे*

Purushottam Manhare August 1, 2023

*जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की हुई बैठक*

*जल स़्त्रोंतो के जिया टैगिंग करने के दिए निर्देश*

रायपुर 01 अगस्त 2023/ जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में बैठक हुई। डॉ भुुरे ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों सहित उनसे जुडे़ विभिन्न मुदद्ों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में नागरिकों को नल कनेक्शन जल्द प्रदान करें ताकि उन्हें पेयजल की सुविधा सुलभ तरीके से मिल सकें। उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्त्रोतों के जियो टैगिंग करने को कहा। डॉ भुरे ने दो महीने के भीतर जिले में एक लाख पचास हजार घरेलू कनेक्शन का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। गौरतलब है रायपुर जिले के कुल 1,84,335 घरों में से 1,41,019 घरों में नल कनेक्शन प्रदाय किया जा चुका है तथा मार्च 2024 तक जिले के सभी ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने बैठक में कुछ गांवों में विद्युत विभाग को विद्युत कनेक्शन के तथा लोक निर्माण विभाग को सडक कटिंग जुडे मुदद्ों को समन्वय बनाते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में कहा गया की ग्रामों में बेसिक पैरामीटर पूर्ण करने के और स्थानीय युवाओं को मरम्मत कार्य के लिए प्रशिक्षित करने के बाद ही प्रकरण निकाय को सौंपे।

बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। रायपुर जिले के 22 ग्रामों के 7 निविदाओं के प्राप्त दर अनुसार कार्यादेशित राशि 5.00 करोड़ से अधिक होने वाली सभी निविदाओं को राज्य जल एवं स्वच्छता समिति (एसडब्ल्यूएसएम) में अनुमोदन के लिए् सहमति प्रदान की गयी। साथ ही पुराने एस.ओ.आर. में प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त 12 योजनाओं का कार्यादेश होने के पूर्व नए एस.ओ.आर. लागू होने के कारण उक्त सभी योजनाओं को नए एस.ओ.आर. में पुनः तैयार कर तथा तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने वाले पुनरी़िक्षत प्रशासकीय स्वीकृति के लिए अनुमोदित किया गया। इसके अलावा निविदा में अधिक दर प्राप्त होने के फलस्वरूप 35 सिंगल विलेज/रेट्रोफिटिंग योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में नलकूप खनन के लिए एस.ओ.आर. से कम दर प्राप्त निविदाओं को स्वीकृत किया गया। साथ ही जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार निविदा में एस.ओ.आर. से 10-25 प्रतिशत तक अधिक दर प्राप्त वाली 5 ग्रामों की योजनाओं को स्टेट लेवेल स्कीम सेंसनिंग कमेटी (एसएलएसएससी) तथा 25 प्रतिशत से अधिक निविदा दर प्राप्त वाली 70 ग्रामों की योजनाओं को स्टेट वाटर एंड सैनिटेशन मिशन (एसडब्ल्यूएसएम) की अपेक्स कमेटी के प्रमुख से अनुमोदनार्थ भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत् प्रगतिरत योजनाओं में समय से कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार समय में वृद्धि करने पर सहमति दी गई। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (वीडब्ल्यूएससी) के बैंक खातों में ग्रामीण अंशदान की राषि जमा करवाने के लिए जनपद पंचायतों को पत्र लिखने के लिए निर्देश दिए गए। विकासखण्ड अभनपुर में उपखण्डस्तरीय प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक के पद पर अस्थायी भर्ती,प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से भर्ती हुए 8 जिला समन्वयकों तथा 8 कम्प्यूटर ऑपरेटरों के कार्यकाल में 1 वर्ष की वृद्धि पर सहमति दी गई। उक्त सभी प्रकरणों को समिति द्वारा अनुमोदन कर उचित कार्यवाही हेतु कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री बी.एन भोयर तथा के समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने की वॉकेथान में भाग लेने की अपील
Next आदित्य भगत पर AICC ने दिखाया भरोसा, नियुक्त हुए सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.