रायपुर। आई.सी.ए.आर.- राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान बरौण्डा, रायपुर के डॉ. अनिल दीक्षित को कृषि वैज्ञानिक नियुक्ति मंडल की सिफारिष उपरान्त केन्द्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार द्वारा संयुक्त निदेषक (फसल स्वास्थ प्रबंधन) पद पर पाँच साल के लिए नियुक्त किया गया है। पूर्व में डॉ दीक्षित विगत लगभग तीन वर्षो से संयुक्त निदेषक (फसल स्वास्थ जीवविज्ञान) के पदभार पर नियुक्त थे। यह छत्तीसगढ़ राज्य के गौरव का विषय है, कि यहाँ के मूलनिवासी तथा रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विष्वविद्यालय से गोल्ड मेडल प्राप्त कर एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से अपनी स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरेट डीग्री प्राप्त करने के पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य स्थित आई.सी.ए.आर. के एक मात्र संस्थान में उक्त पद पर आसीन किया गया है। हाल ही में डॉ. अनिल दीक्षित कृषि क्षेत्र की अग्रणी खरपतवार विज्ञान सोसायटी के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। डॉ. दीक्षित देष के जाने-माने खरपतवार विषेषज्ञ हैं और इन्होने राष्ट्रीय स्तर पर दो अवार्ड प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है।








