रायपुर। केवाईसी अपडेट के लिए लगा शिविर रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा जोन क्र.2 के अन्तर्गत राशन कार्ड केवाईसी अपडेट हेतु शिविर शहीद हेमू कालाणी वार्ड पंचायत भवन साई नगर भाटापारा में 6 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया गया है। परिवार के हर सदस्य जिनका राशन कार्ड में नाम दर्ज है उन सभी को केवाईसी अपडेट करवाना अनिवार्य था। बच्चों के स्कूल और ट्यूशन टाइम व सीनियर सिटीजन को देखते हुए सुविधा दी गई। यह जानकारी वार्ड शहीद हेमू कालाणी वार्ड-28 के पार्षद व जोन अध्यक्ष बंटी होरा ने दी।








