रायपुर।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर “मेरी माटी मेरा देश”अभियान कार्यक्रम के नियमित
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी दीपज्योति मुंड भिलाई पहुँचे।
जहाँ भाजयुमो के साथियों के साथ कैंप मंडल में वीर शहीद शंकर राव जी व वीर शहीद विश्राम मांझी व शहीद कौशल यादव शहीद कपिल देव पाण्डेय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके परिवारजनो से भेंट कर मिट्टी लिया, शहीदों के स्मारक पर जाकर माल्यार्पण किया और शहीद परिवार से मिलकर आशीर्वाद लिया एवं इस अभियान के तहत बनने वाले कॉरिडोर की आदरणीय प्रधानमंत्री जी की कल्पना से अवगत कराया ।
दीप ज्योति मुंड ने बताया कि “मेरी माटी मेरा देश” अभियान देश भर में पूरे जोर शोर से चल रहा है प्रधानमंत्री जी के सोच जनता के हर वर्ग हर व्यक्ति के लिए उनके लिए यहाँ पूरे देश के 140 करोड़ की जनता उनका परिवार है।परिवार के हर सदस्य
का खयाल कैसे रखना वो बखूभी जानते है।
यह देश को दुनिया मे विश्व गुरु बनना है उनकी प्राथमिकता है। छोटे छोटे कार्यों से जनता के दिलो में नरेंद्र मोदी व भाजपा बसती जा रही है।
आकाश ठाकुर ने बताया कि यह अभियं 9 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में चल रहा है।अलग अलग माध्यम से देश के शहीदों के परिवार मिलना हो, गॉंवों में 75 पौधे लगाकर के अमृत वाटिका की स्थापना करना,शहीदों के गाँव की मिट्टी को ले कर के सामूहिक प्रतिज्ञा लेना, हर घर तिरंगा या तिरंगा यात्रा निकालना ऐसी पूर्ण योजना देश भर में है।
जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया इस अभियान के नियमित हम स्वतंत्रता सेनानी के घर व उनके परिवार, रिटायर्ड सेना कर्मचारी,केंद्र और राज्य पुलिश कर्मचारी रिटायर्ड व शहीद उनके परिवारो के प्रति सम्मान करना हम कर रहे हैं।
इस दौरे में प्रमुख रुप से , भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी अकाश ठाकुर, नितेश मिश्रा, उदय भास्कर, ऋषि भसीन, तेजस पल,मनीष पुनाचा, हेमंत गोयल जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा महामंत्री विशाल दीप, रितेश ठाकुर एवम जिले के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।







![]()


