Skip to content
August 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जिला प्रशासन और ओपन लिंक फाउंडेशन के मध्य हुआ एमओयू*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन और ओपन लिंक फाउंडेशन के मध्य हुआ एमओयू*

Purushottam Manhare August 11, 2023

रायपुर / जिला प्रशासन द्वारा जिले में शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जिला प्रशासन एवं ओपन लिंक फॉउण्डेशन संस्थाएक समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए गये। इस समझौते अनुसार विनोबा एप्प के माध्यम से जिले में शिक्षक सहायक कार्यक्रम संचालित की जाएगी। फाउंडेशन के कर्मचारी शिक्षकों को मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ओपन लिंक फॉउण्डेशन के ट्रस्टी श्री राजीव कुमार एवं फाउंडर ट्रस्टी श्री संजय डालमिया उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि यह शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के नवाचार किए जाते रहे हैं परंतु यह नवाचार अपने आप में विशिष्ट है। यह शिक्षकों को उनकी दक्षता बढ़ानें में सहयोग करेगा। साथ ही उन पर उनके कार्याें को सुगम बनाते हुए उनपर अनावश्यक कार्यों के बोझ को कम करेंगा। यह शिक्षकों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी करेगा।

श्री संजय डालमिया ने बताया कि विनोबा ऐप न केवल शिक्षकों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराएगी बल्कि इसके माध्यम से टीचर रिकॉग्निशन एवं मोटिवेशन का कार्य भी किया जा सकेगा। इस ऐप के माध्यम से फील्ड की मॉनिटरिंग एवं विभिन्न तरह के कार्यक्रमों की डाटा विश्लेषण एवं समीक्षा भी संभव हो पाएगा। इस एप में जिले के सभी स्कूलों एवं शिक्षकों की जानकारी फीड की जायेगी। सभी शिक्षकों को इसमें लोगों के माध्यम से अपने स्कूल एवं कक्षागत गतिविधियों एवं फोटो वीडियों आदि शेयर करने की सुविधा होगी। जिसे संकुल ब्लॉक एवं जिला लेवल के अधिकारियों द्वारा देखा जा सकेगा तथा निर्देश दिए जा सकेंगें। इस ऐप में तीन मॉडयूल है। पहला टीएलएम जिसमें पढ़ाने के तरीके और पाठ्य सामाग्री, दूसरा टीचर स्टोरी जिसमें शिक्षकों के द्वारा किए गए अच्छे कार्य और उनका सम्मान तथा तीसरा विभिन्न प्रकार के न्यूनतम संख्या में सर्कुलर जो उन्हें आवश्यक हो।

श्री डालमिया ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः स्व प्रेरणा पर आधारित है। कलेक्टर महोदय द्वारा यह बताया गया कि यह कार्य शिक्षा के क्षेत्र में एक नवाचार है। इस एप्प के माध्यम से अकादमिक सभी कार्य एक ही फ्लेटफार्म में किये जा सकेंगें। यह कार्य पूर्णतः निःशुल्क है।

आज के इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, ए.डी.पी.ओ. आर.एम.एस.ए. सहायक परियोजना समन्वयक, समग्र शि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासख स्त्रोत केन्द्र समन्वयक, प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षक एवं ओपन लिंक फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे। सभी उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को कार्यशाला में ही मोबाइल पर विनोबा एप्प डाउनलोड करवाते हुए इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज(लक्ष्य) का उद्घाटन 05 पुलिस रेंज में प्रारंभ हुये नये साईबर थाने
Next अब बुधवार और रविवार को सिर्फ़ सूखे कूड़े लेगी कचरा गाड़ी, शेष दिन सिर्फ़ गीले कचरे दे सकेंगे शहरवासी**

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.