Skip to content
June 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज(लक्ष्य) का उद्घाटन 05 पुलिस रेंज में प्रारंभ हुये नये साईबर थाने
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज(लक्ष्य) का उद्घाटन 05 पुलिस रेंज में प्रारंभ हुये नये साईबर थाने

Purushottam Manhare August 11, 2023

रायपुर, ,  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा पीटीएस माना के समीप नवनिर्मित अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज ‘‘लक्ष्य’’ के साथ 05 पुलिस रेंज में नये साईबर थाना एवं नवीन सुदृढ़िकृत थाना भवनों का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जिला रायपुर, बिलासपुर एवं बलरामपुर में पुलिस ट्रांजिट मेस, 16वीं वाहिनी नारायणपुर में 48 पुलिस आवासगृहों के निर्माण कार्यों की आधारशीला बटन दबाकर वर्चुअली रखी गई। पुलिस के कार्यो में सुगमता व गति लाने विभिन्न पुलिस इकाइयों को 155 चार पहिया वाहन एवं महिला हेल्पडेस्क हेतु 67 स्कूटी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर . मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा रवाना किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन मंे कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज पुलिस विभाग को अनेक सौगातें मिली। आज के युग में जितने संसाधन व सुविधाए बढ़ेंगे उतनी ही तेजी से अपराध को रोकने में सफलता मिलेगी। उन्होने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग अपराधी भी करेंगे अतः इनसे निपटने के लिए पुलिस को दो कदम आगे रहकर अपराधों पर नियंत्रण करना होगा, उन्होंने उद्बोधन में आर्टिफिसियल इंटेलिजंेस का उपयोग पुलिसिंग हेतु करने के लिए पुलिस विभाग को प्रेरित किया। लक्ष्य इंडोर फायरिंग रेंज पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा क्योंकि खुले में फायरिंग प्रैक्टिस करने से दुर्घटना होने की संभावना रहती है साथ इस फायरिंग रेंज में किसी भी मौसम में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी फायरिंग कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए जो काम किये गये हैं, वह महत्पूर्ण है। नक्सली समस्या कम हुई है यह छत्तीसगढ़ पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश की कानून व्यवस्था अन्य राज्यों से बेहतर है, यह सब पुलिस की कार्यकुशलता और कड़ी मेहनत से संभव हुआ है, यह पुलिस विभाग के लिये सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्हानें आगे कहा कि कम नुकसान पर अधिक सफलता की नीति पर हम काम कर रहे हैं। साथ ही शहीद वीर अधिकारी/जवानों के बलिदानों को भुलाया नही जा सकता। बस्तर के लोगों का छत्तीसढ़ शासन पर विश्वास बढ़ा है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस के कार्यो से संभव हुआ है। उन्होंने कहां कि छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के लिए किट भत्ता में पिछले दिनों वृद्धि की गई है और पौष्टिक आहार भत्ते में वृद्धि पर विचार किया जाएगा। पुलिस के कल्याण और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा प्रकाशित ‘‘कॉफी टेबल बुक’’ का अनावरण भी किया गया इसमें पुलिस के विकास, विश्वास और सुरक्षा में पिछले 23 वर्षों के वीरता, बलिदान और शौर्य की कहानी है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय एवं विधायक रायपुर, ग्रामीण श्री सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योजना/प्रबंध श्री प्रदीप गुप्ता ने कहा आज इस कार्यक्रम के माध्यम से अधोसंरचना एवं विभिन्न सुविधाएं विभाग को समर्पित किया जायेगा, जिससे पुलिस के कार्यों में तेजी आयेगी। उन्होने कहा कि 16 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुदृढ़िकृत थाने बनाये गये हैं एवं रेंज स्तर पर 05 साईबर थाने खोले जा रहे हैं, जिससे अपराध के विरूद्ध लड़ाई में पुलिस की क्षमता बढ़ेगी।
पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लक्ष्य फायरिंग रेंज का उद्घाटन, साइबर थानों का लोकार्पण एवं तीन जिलों में ट्रांजिट मेस के निर्माण से छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रगति में एक नया अध्याय जुड़ा है। इंडोर फायरिंग रेंज देश के गिने चुने आठ स्थानों में संचालित है, जिसमें ”लक्ष्य“ फायरिंग रेंज सबसे एडवांस है। इस आधुनिक फायरिंग का लाभ छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण में मिलेगा। पूरे देश में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए खोले गये नये साइबर थाने बड़े ही उपयोगी हैं, जिससे अपराधों की विवेचना में विशेषज्ञता हासिल होगी एवं साइबर अपराधों पर अंकुश लगेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन में कहा कि  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में प्रदेश के हर क्षेत्रों में विकास हो रहा है, इसी कड़ी में आज पुलिस के उपयोग हेतु विभिन्न संसाधनों का उद्घाटन एवं आधारशीला रखी गई। राज्य में संचालित महिला हेल्पडेस्क को सुविधा उपलब्ध कराने से महिला की सुरक्षा प्रभावी रूप सुनिश्चित हो सकेगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, गृह  मनोज पिंगुआ, सचिव गृह  अरूण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  पवन देव,  हिमांशु गुप्ता,  एस.आर.पी कल्लूरी, विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक  आनंद छाबड़ा,  अजय यादव, ओ.पी. पाल,  रतनलाल डांगी,  आर.पी. साय, डॉ. संजीव शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों का आभार प्रदर्शन उप पुलिस महानिरीक्षक  मनीष शर्मा ने किया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news Raipur

Post navigation

Previous करीना कपूर ने एक इन्वेस्टर और ब्रांड एंबेसडर के रूप में भारत के लीडिंग लाइफस्टाइल-संबंधी फ्रेश फ्रूट्स एवं वेजिटेबल्स ब्रांड ‘प्लक’ के साथ मिलाया हाथ
Next जिला प्रशासन और ओपन लिंक फाउंडेशन के मध्य हुआ एमओयू*

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

You may have missed

865215771781406161
  • Uncategorized

865215771781406161

June 14, 2026
Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.