Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया*

Purushottam Manhare August 15, 2023

रायपुर, 15 अगस्त 2023/ आज 15 अगस्त के पवन अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  रविन्द्र चौबे ने जिला कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और विधि विधान से पूजा अर्चना और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विशेष अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे, स्थानीय विधायक श्री आशीष छाबड़ा शामिल हुए। अनावरण से पहले अतिथियों का कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। मंत्री श्री चौबे ने महतारी प्रतिमा अनावरण के उपरांत पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है इससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत रहेगी। तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है।

श्री चौबे ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहारों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी बोली, गीत, छत्तीसगढ़ की पहचान गमछा, तीजा-पोरा, अक्ती, हरेली, छेरछेरा जैसे लोक जीवन के तिहारों को व्यापक स्तर पर मनाने की सार्थक पहल हुई है। और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा प्रत्येक जिले में स्थापित करने का निर्णय लिए हैं, इसी क्रम में आज बेमेतरा जिला मुख्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

छत्तीसगढ़ महतारी को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक परिधानों और आभूषणों में चित्रित किया गया है। हरे रंग की साड़ी पहने माता के बाएं हाथ में धान की बाली और हंसिया है। माता का दूसरा हाथ अभय मुद्रा में संतानों को आशीर्वाद दे रहा है। ये देश का इकलौता प्रदेश है जिसे मां के तौर पर पूजा जाता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री बंशी पटेल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय डॉ. अनिल बाजपेयी, सी.एल. मार्कण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल सहित जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous प्रदेश सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से आयी लोगों के जीवन में खुशहाली : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*
Next कलेक्टर ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.