Skip to content
October 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी ने आर्थिक वृद्धि के साथ -साथ देश के विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है: पद्मनाभ नाईक
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने आर्थिक वृद्धि के साथ -साथ देश के विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है: पद्मनाभ नाईक

Purushottam Manhare August 15, 2023

*किरंदुल एनएमडीसी परियोजना में हर्षोल्लास के साथ स्‍वतंत्रता दिवस मनाया गया*

एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल । एन एम डी सी परियोजना में देश का 76वां स्‍वतंत्रता दिवस उत्साह उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता ‌दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित हुआ। स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्‍य अतिथि पद्मनाभ नाईक, मुख्‍य महाप्रबंधक के साथ वरिष्‍ठ कर्मचारी आयतु राम मा. एचईएम आपरेटर ग्रेड-। ने ध्‍वजारोहण किया व राष्‍ट्रीय ध्‍वज की सलामी ली। मुख्‍य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इस पावन अवसर पर पद्मनाभ नाईक ने अपने संबोधन में स्‍वतंत्रता दिवस पर सविस्‍तार बताते हुए कहा कि एनएमडीसी ने देश की आर्थिक वृद्धि के साथ साथ देश के विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। एनएम डीसी के कर्मचारियों ने अपनी पूरी क्षमता , ईमानदारी लगन व पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्‍पादन व प्रेषण के नए-नए कीर्तिमान स्‍थापित किए हैं और परियोजना को कईं पुरस्‍कारों से सम्‍मानित करवाया है, जिसके लिए सभी कर्मचारी-अधिकारी बधाई के पात्र हैं। इस विशेष अवसर पर मुख्‍य अतिथि ने नेहरू श्रम अवार्ड से निर्मल कुमार चंदा, सीनियर एमसीओ एवं आयतु राम मा. एचईएम आपरेटर ग्रेड-1 को सम्‍मानित करने के साथ ही विभिन्‍न पुरस्‍कार भी वितरित किए।
समारोह में मृणालिनी नाईक, अध्‍यक्षा, प्रेरणा महिला समिति, किशन आहूजा, परियोजना प्रमुख (वर्कस),प्रताप पुंडे,सीनि, कमांडेन्ट सीआईएसएफ यूनिट,राजेश संधू, सचिव , मधुकर सीतापराव, उपाध्यक्ष,एसकेएम एस यूनियन,विनोद कश्यप, अध्यक्ष, ए,के, सिंह, सचिव,एम एम डब्ल्यू यूनियन, सुब्रमण्यम, महाप्रबंधक विद्युत, पी, प्रसाद, महाप्रबंधक एम एंड एस, बी,के,माधव,उप महाप्रबंधक कार्मिक एवं विभिन्‍न एसो. के पदाधिकारी सहित एनएमडीसी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी तरह डीएवी स्‍कूल में एम.सुब्रमण्‍यम, महाप्रबंधक (विद्युत) एवं बीआईओपी सीनि.सेके.स्‍कूल में बी.के.माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने राष्‍ट्रध्‍वज फहराकर सलामी ली। डीएवी स्‍कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्‍ट्रीय गान, एकता गीत प्रस्‍तुत किए। इस मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कर्मियों के लिए रस्‍साकशी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। समारोह में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेम्बर भवन में ध्वजारोहण किया गया
Next जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के मशीनरी डिविजन प्लांट में मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Related Stories

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*

October 2, 2026
अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार

October 2, 2026
बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*

October 2, 2026

Recent Posts

  • सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा
  • अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*

You may have missed

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*

October 2, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा
  • Uncategorized

वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा

October 2, 2026
अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार

October 2, 2026
बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*

October 2, 2026

Recent Posts

  • सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा
  • अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.