बलौदाबाजार
श्री फाउण्डेशन ट्र स्ट के द्वारा ग्राम सेम्हराडीह में रंग मंच भवन का भूमि पूजन किया गया साथ ही ग्राम करही में ग्रामीण की मांग पर कांजी हाऊस कमरा निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। साथ ही श्री फाउण्डेशन ट्र स्ट की ओर से प्लांट के आस पास के आश्रित ग्राम की
महिलाओं के स्वावलंबी बनाने निरंतर सिलाई प्रशिक्षण निः शुल्क कराया जा रहा है। दिनांक 17अगस्त क ग्राम करही में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया अब तक के श्री फाउण्डेशन ट्र स्ट द्वारा आस पास के आश्रित ग्राम में लगभग 300 महिलाओं को निः शुल्क
सिलाई प्रशिक्षण किया जा चुका है। ग्राम सेम्हराडीह के सरपंच प्रतिनिधी चेतन वर्मा, एवं ग्रामवासी ढेलुराम बघेल, महेश वर्मा, ग्राम पंचायत परकीडीह के आश्रित ग्राम करही में कांजी हाऊस के लिए भूमि पूजन मेंग्राम पंचायत के सरपंच जसपाल रात्रे, सुनील बघेल एवं ग्रामवासी
उपस्थित थे। श्री सीमेंट् लिमिटेड. एस. आर. प्रमुख अशोक कु मार वर्मा टिकेन्द्र उपाध्याय बिरेंद्र बघेल उपस्थित थे।
