Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस का चार दिवसीय दिव्यांग सेवा से सद्भावना शिविर आरम्भ*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस का चार दिवसीय दिव्यांग सेवा से सद्भावना शिविर आरम्भ*

Purushottam Manhare August 21, 2023

*भारतरत्न राजीव गांधी के जन्मदिवस से शुभारंभ*

*भूपेश बघेल के 62 वे जन्मदिन पर चार दिवसीय शिविर में 62 दिव्यांग होंगे लाभान्वित*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा चार दिवसीय दिव्यांग सेवा सद्भावना शिविर का भारतरत्न राजीव गांधी के जन्मदिवस पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा , डॉ सुनील कालड़ा ने शुभारंभ किया । भारत में कम्प्यूटर युग के प्रणेता राजीव गांधी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया । शिविर में कटे फ़टे होंठ व तालु के जन्मजात विकृति के बच्चों का परीक्षण ऑपरेशन शिविर का आयोजन कालड़ा बर्न व कास्मेटिक सेंटर में डॉ सुनील कालड़ा के मार्गदर्शन में किया गया है । शिविर राजीव गांधी के जन्मदिवस से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन 23 अगस्त तक आयोजित किया गया है । मुख्यमंत्री के 62 वे जन्मदिन के अवसर पर 62 दिव्यांगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है । जिसमें कटे फ़टे होंठों के ऑपरेशन सहित वैशाखी वितरण , श्रवण यन्त्र का वितरण किया जावेगा साथ ही हाथ पैर कटे दिव्यांगों का परीक्षण किया जावेगा । कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि चार दिवसीय शिविर में कटे फ़टे होंठ के बच्चों का परीक्षण डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया गया और 26 बच्चों का ऑपरेशन हेतु चयन किया गया है।जिनके होंठ तथा तालू में छिद्र का निःशुल्क ऑपरेशन किया जावेगा । अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने इस अवसर पर कहा कि कई बच्चों के जन्म से चेहरे विकृत होते हैं जिससे उन्हें खाने पीने में दिक्कत होती है , बोलने में उच्चारण सही नही हो पाता व बच्चों व माता पिता में हीन भावना पैदा हो जाती है । डॉ सुनील कालड़ा द्वारा ऐसे बच्चों के चेहरे ऑपरेशन से ठीक किये जावेंगे । महेन्द्र कोचर ने बताया कि ये ऑपरेशन प्राइवेट में कराने से लगभग 25 से 30 हजार रुपये का खर्च आता है जिसे प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के माध्यम से डॉ सुनील कालड़ा द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है । *शिविर में आज मिथलेश कुमार 5 माह , पूर्वी 6 माह , सोनू दास 10 वर्ष के कटे फ़टे होंठों का सफल ऑपरेशन प्रसिद्ध सर्जन डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया गया । प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि 6 माह की पूर्वी की माता अपनी बेटी के जन्म से ही चेहरे की विकृति देखकर दुःखी व चिंतित हैं । ऑपरेशन से सभी बच्चों के चेहरे सुन्दर हो जावेंगे । पिता व माँ की खुशी साफ झलक रही है । कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल , विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज , राष्ट्रीय सचिव पारस चोपड़ा , उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन प्रभारी महामंत्री रवि घोष ,कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल , के मार्गदर्शन में अभी तक 21500 से ज्यादा विकलांगों को कृत्रिम पैर हाथ , ट्राइसिकल , कैलिपर्स , श्रवण यंत्र वैसाखी इत्यादि से लाभान्वित किया गया है। शिविर में महेन्द्र कोचर ,डॉ सुनील कालड़ा विजय चोपड़ा , महावीर मालू , विजय भट्टाचार्य , मुकेश शाह , प्रकाश पुजारा , दीपक पाण्डेय, की सक्रिय भूमिका है ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous पंकज शर्मा ने रायपुर ग्रामीण से विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी की, ब्लॉक अध्यक्षों को दिया आवेदन
Next तुलसी वर्मा ने भी अपनी दावेदारी का फॉर्म ब्लॉक अध्यक्ष एवं शहर व ग्रामीण अध्यक्ष को सौंपा

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.