एस एच अजहर। स्वस्थ शरीर पर पर ही स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ मन तेजी से विकास में सहायक होता है और तन व मन को स्वस्थ रखने में खेल का जीवन में बहुत बड़ी भूमिका है और एन एम डीसी इसतरह खेल का आयोजन कर अपनी महती भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है । और इसी कड़ी में दंतेवाडा किरंदुल एनएमडीसी की वृहद परियोजना किरंदुल में आयोजित होनेवाली अंतर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह का आयोजन बैला क्लब में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पद्मनाभ नाईक, मुख्य महाप्रबंधक ने बैडमिंटन स् पर्धा का बैडमिंटन खेलकर विधिवत उद्घाटन किया और सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। स्वागत भाषण बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने दिया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सर्वश्री एस. बी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक, दोणिमलै लौह अयस्क खान, दोणिमलै, एम. सुब्रमण्यम, महाप्रबंधक (विद्युत), के. साजी, अध्यक्ष, राजेश संधू, सचिव, एसकेएमएस किरंदुल विनोद कश्यप अध्यक्ष, ए. के. सिंह, सचिव एमएमडब्ल्यू यूनियन, किरंदुल, बचेली कॉम्प्लेक्स से देवाशिष पाल, अध्यक्ष, आशीष यादव, सचिव, इंटक, जागेश्वर राव, अध्यक्ष, एसकेएमएस, रविशंकर मिश्रा, उपाध्यक्ष, एसकेएमएस इत्यादि उपस्थित थे। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पन्ना, बचेली, मुख्यालय हैदराबाद, दोणिमले, एवं किरंदुल कॉम्प्लेक्स की टीमें सम्मिलित की गई है। सभी टीमों को पूल-ए एवं पूल-बी ग्रुप में बांटा गया। प्रतियोगिता का फाईनल मैच 23.अगस्त को बैला कुलब, किरंदुल में खेला जाएगा। उद्घाटन दौरान जी. वेलबसंथन, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), डी. सिन्हा, सहा.महाप्रबंधक (कार्मिक), संजय पाटील, सहा महाप्रबंधक (राजभाषा) एच. एन. तिवारी, सचिव, खेल सलाहकार समिति, सहित कार्मिक विभाग के अधिकारी और किरंदुल कॉम्प्लेक्स के क्रीड़ा सलाहकार समिति की पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम संचलन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजनाथ ने किया।








