एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल। एन एम डीसी ने निःशुल्क शटल बस सेवा की शुरूआत करके जो आवागमन के क्षेत्र में नागरिकों को जो सुविधा उपलब्ध कराई है वह काबिले तारीफ़ है एन एम डी सी ने यह सेवा शुरू करके एन एम डी सी ने लोगों के जीवन में एक गति प्रदान किया है। इस बस सेवा से लोगों का पैसा तो बचेगा ही साथ ही लोगों को इस कमर तोड़ महंगाई से कुछ राहत पहुंचाने में एन एम डी सी ने एक अच्छा व सुखद सेवा शुरू कर नागरिकों को मदद पहुंचाई है। बता दें कि कोरोना के पूर्व यह सेवा संचालित हो रही थी लेकिन कोरोना काल में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका संचालन बंद कर दिया गया।अब मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक ने इस सेवा को शुरू कर लोगों राहत प्रदान की है।एनएमडीसी की वृहद परियोजना किरंदुल द्वारा किरंदुल से बचेली
के मध्य चलनेवाली निःशुल्क शटल बस सेवा की शुरूआत मुख्य अतिथि पद्मनाभ नाईक, मुख्य महाप्रबंधक ने न्यू शटलबस का विधिवत फीता काटकर शटल बस को हरी झंडी दिखा दिखाईऔर इसकी शुरूआत की ।इस अवसर पर बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने बताया कि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों, नगरवासियों को निःशुल् क शटल बस सेवा किरंदुल से बचेली तक दी गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि सर्वश्री एस. बी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक, दोणिमले लौह अयस्क खान, दोणिमले, एम. सुब्रमण्यम महाप्रबंधक (विद्युत), के. साजी, अध्यक्ष, राजेश संधू, सचिव, एसकेएमएस किरंदुल विनोद कश्यप, अध्यक्ष, ए. के. सिंह, सचिव एमएमडब्ल्यू यूनियन, किरंदुल बचेली कॉम्प्लेक्स से देवाशिष पाल, अध्यक्ष, आशीष यादव, सचिव, इंटक, जागेश्वर राव, अध्यक्ष, एसकेएमएस, रविशंकर मिश्रा, उपाध्यक्ष, एसकेएमएस इत्यादि उपस्थित थे।






![]()


