रायपुर उत्तर विधानसभा से नगर निगम के दो बार के पार्षद और MIC सदस्य अजीत कुकरेजा ने जिला कांग्रेस कमेटी गांधी मैदान में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ब्लाक अध्यक्ष अरूण जंघेल को अपना आवेदन फार्म देकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। आवेदन जमा करने से पहल पहले अजीत ने तेलीबांधा के शिव मंदिर में भगवान शिव को अपना आवेदन फार्म अर्पित कर ,आकाशवाणी स्थित मां काली माता में भी भगवान को भी आवेदन सौंपा।
