दंतेवाड़ा।* ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा लगातार प्रयास कर रही है। इसी तारतम्य में आज जिपं अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत मुंडेर के युवाओं को क्रिकेट कीट व जर्सी का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि मुंडेर के युवा नए साल में अपने गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करना चाहते हैं पर क्रिकेट कीट के अभाव में वह आयोजन नहीं करा पा रहे थे। आज दूरभाष के माध्यम युवाओं ने अपने आयोजन की जानकारी तुलिका कर्मा को दी। युवाओं के उत्साह को देखते हुए जिपं अध्यक्ष ने युवाओं को जिला मुख्यालय बुलाकर क्रिकेट कीट व जर्सी का वितरण किया। खेल सामग्री पाकर मुंडेर के युवा काफी खुश नजर आए साथ युवाओं ने क्रिकेट प्रतियोगिता में जिपं अध्यक्ष को शामिल होने का न्यौता भी दिया। इस दौरान देवेंद्र कश्यप, संतोष कश्यप, अमरेश मड़ावी, कृष्ण मंडावी, मोती मंडावी, सोनू मंडावी समेत ग्राम पंचायत मुंडेर के अन्य युवा मौजूद थे।
