Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बस्तर के सभी जिलों के प्रत्येक विकासखंड में आवासीय विद्यालय शुरू करने का किया जाएगा प्रयास :दीपक बैज
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के सभी जिलों के प्रत्येक विकासखंड में आवासीय विद्यालय शुरू करने का किया जाएगा प्रयास :दीपक बैज

Purushottam Manhare December 25, 2021

दन्तेवाड़ा, । संभाग स्तरीय खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बस्तर सांसद श्री दीपक बैज ने संबोधित करते हुये बस्तर संभाग के सभी जिलों से आये हुए बच्चों को बताया कि इस आवासीय विद्यालय का नाम एकलव्य कैसे रखा गया। उन्होंने कहा कि बस्तर के सभी जिलों के प्रत्येक विकासखंड में आवासीय विद्यालय शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिससे आदिवासी अंचल के बच्चे एकलव्य की तरह अध्ययन एवं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ कर नाम रोशन करेंगे, साथ ही कहा कि जीवन एक संघर्ष है हर क्षेत्र में मेहनत कर आगे बढ़े। पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर बस्तर सांसद श्री बैज द्वारा विजेता टीमों के खिलाडि़यों को पुरस्कार वितरण किया।

चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम ने कहा कि जीवन में खेल बहुत ही महत्वपूर्ण है। जो बच्चा खेल के क्षेत्र में अच्छा है वह पढ़ाई में भी अच्छा होता है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ बुद्धि रहती है। इसलिए हम सभी को खेलना चाहिए। जीत और हार लगी रहती है। खेल में हिस्सा लेकर जीत की सोच रख मंजिल हासिल किया जा सकता है। हमारे क्षेत्र के बच्चे भी आगे चल कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंति वेक ने गीत गाकर खिलाडि़यों को उत्साहित किया और कहा कि आदिवासी क्षेत्र से हर क्षेत्र में सभी आयु वर्ग के लोग आगे बढ़ जिले एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक श्री विमल सुराना ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। सभी जिलों से आये बच्चों ने यहाँ खेल में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाये दी। वरिष्ठ नागरिक श्री बोमड़ा राम कवासी ने कहा कि इस दो दिवसीय संभाग स्तर से चयनित होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे हैं इसके लिए बधाई देते हुए सभी बच्चों को संभाग का नाम रोशन करने के लिये शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर  दीपक सोनी ने अपने उदबोद्धन में कहा कि खेल की हर विधाओं में बच्चों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण के साथ ही जिले के अन्य विकासखण्ड में संचालित एकलव्य विद्यालयों में समुचित सुविधा प्रदान करने हेतु प्रशासन की तरफ से प्रयास किया जा रहा है, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

ओवरऑल चैम्पियन बनकर नारायणपुर जिला विजेता रही। प्रतियोगिता में विद्यार्थी अंडर 14 एवं 19 वर्ग के एथलेटिक्स, शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, निबंध एवं भाषण अंतर्गत विभिन्न विधाओं में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अंडर 19 आयुवर्ग के बालक ने कबड्डी मैच में पहला स्थान में बस्तर, खो-खो में कांकेर, फुटबाल में नारायणपुर, और बॉलिबाल में कांकेर, और अंडर 19 आयुवर्ग के बालिकाओं ने कबड्डी, खो-खो, बॉलिबाल में नारायणपुर, फुटबाल में कोण्डागांव ने प्रथम स्थान हासिल की है। अंडर 14 वर्ष आयुवर्ग के बालक ने कबड्डी में पहले स्थान पर दन्तेवाड़ा, खो-खो, फुटबाल में नारायणपुर, बॉलिबाल में बीजापुर, अंडर 14 आयुवर्ग के बालिका ने कबड्डी में दन्तेवाड़ा, खो-खो, बॉलिबाल में नारायणपुर, फुटबाल में कोण्डागांव, ने प्रथम स्थान पर रहा। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में दंतेवाड़ा की राधा कश्यप, चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में बीजापुर की ईश्वर वायम, निबंध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में कोण्डागांव के सुरेश कुमार, समूह नृत्य प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में कोण्डागांव, जूनियर वर्ग में नारायणपुर, समूह गान प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में कोण्डागांव, जूनियर वर्ग में सुकमा की टीम विजेता रहीं। इसमें प्रथम आए विद्यार्थियों को राज्य स्तर में भाग लेकर बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह में जनप्रतिनिधिगण, जावंगा सरपंच सुश्री आरती कोवासी, उपायुक्त आदिवासी विकास विभाग  आनंद जी सिंह एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous जिपं अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत मुंडेर के युवाओं को क्रिकेट कीट व जर्सी का किया वितरण
Next हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसगढ़ हॉट महालक्ष्मी कपड़ा बाजार के पास पंडरी में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन 20 दिसंबर से जारी

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.