एस एच अजहर । एनएमडीसी की वृहद परियोजना किरंदुल में 21-23. अगस्त के बीच में आयोजित अंतर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुई। 23 अगस्त को प्रतियोगिता का फाइनल मैच बैला क् लब में खेला गया। फाईनल मैच के मुख्य अतिथि पद्मनाभ नाईक, मुख्य महाप्रबंधक ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि सर्वश्री किशन आहूजा, परियोजना प्रमुख (वर्कस), एस. बी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक, दोणिमलै लौह अयस्क खान, आर. राजाकुमार महाप्रबंधक (उत्पादन), बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) के. साजी, अध्यक्ष राजेश संधू, सचिव एसकेएमएस, विनोद कश्यप अध्यक्ष, ” ए.के. सिंह, सचिव एमएमडब्ल्यू यूनियन उपस्थित थे। दोणिमलै एवं किरंदुल के मध्य फाइनल मैच रोमांचक से भरा रहा। दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी
रही। दोणिमलै ने किरंदुल को लगातार सिंगल एवं डबल मैचों में दो सेटों से पराजीत कर विजेता रही







![]()


वहीं किरंदुल उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उप विजेता खिलाडियों को ट्राफी प्रदान की और उनके खेल की सराहना की। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पन्ना, बचेली, मुख्यालय हैदराबाद, दोणिमलै, एवं किरंदुल कॉम्प्लेक्स की टीमें सम्मिलित की गई है। मैच के दौरान सर्वश्री एस.गुहा, उप महाप्रबंधक (वित्त), डा. एम.वी. लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एस. चिकाटे, उप महाप्रबंधक (सीएंडआईटी), जी. वेलबसंथन, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), एच. घुणावत, उप महाप्रबंधक (संयंत्र ), डी. सिन्हा, सहा महाप्रबंधक (कार्मिक), संजय पाटील, सहा.महाप्रबंधक (राजभाषा), हरिनारायण तिवारी, सचिव, क्रीडा सलाहकार समिति, बी. एल. तारम, अध्यक्ष, दामोदर नाग, सचिव, एनएमडीसी अनु. जाति/जनजाति कर्म कल् याण समिति, देवरायलू इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन प्रदीप नामदेव एवं धन्यवाद ज्ञापन एच. एन. तिवारी, सचिव,
क्रीडा सलाहकार समिति ने किया।
