छ ग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा शहर के स्कूलों में जाकर गुरुओं का सम्मान करेगा।
अजय भसिन ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई चेम्बर द्वारा सभी स्कूलों में गुरु का सम्मान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि देश कि देश का भविष्य है बच्चे और उन बच्चो को शताब्दी वर्ष में आत्मनिर्भर बनाने में गुरु का स्थान सर्वोत्तम होगा ।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष श्री गार्गी शंकर मिश्रा ने कहा कि भिलाई चेम्बर चाहता है कि आने वाले समय मे बच्चे आत्मनिर्भर बने वे नॉकरी देने वाले बने उसके लिए आत्म विकास गुरु के माध्यम से ही संभव है।
सभी शाला में गुरुओं का सम्मानकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक शंकर सचदेव के साथ सुनील मिश्रा,शिवराज शर्मा,अखिलेश सिंह,चिन्ना राव,मनोहर कृष्णानी, विनय सिंह,हरिष शर्मा सक्रिय रहेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।
