*मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस*
एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी किरंदुल के बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डीएव्ही पब्लिक स्कूल, प्रकाश विद्यालय, शासकीय अरविंद महाविद्यालय, शासकीय हाई स्कूल किरंदुल के सम्माननीय प्राचार्य, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मान स्वरूप कलम भेंटकर, मिठाई खिलाकर शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। विदित हो कि भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को पूरे भारतवर्ष में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करने वाले समस्त गुरुजनों को सम्मानित किए जाने की परम्परा का निर्वहन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर एमएमडब्ल्यूयू (इंटक) शाखा किरंदुल के कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, संगठन सचिव दुर्गा प्रसाद, कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू, नथेला राम, जिया उल हसन, अनुपमा भद्र, पुष्पलता साहू, बी लोहिदास, ओमप्रकाश साहू विजयेंद्र गिरी, गीता पांडे, जी मरियम्मा, दीपिका सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
