Skip to content
August 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अपनी योजना के साथ ही केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी भूपेश सरकार ने रचा है कीर्तिमान*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अपनी योजना के साथ ही केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी भूपेश सरकार ने रचा है कीर्तिमान*

Purushottam Manhare September 12, 2023

*भूपेश पर भरोसे की सरकार का भाजपा के पास कोई तोड़ नहीं, लबरा रमन और झूठे भाजपाईयों को छत्तीसगढ़ की जनता जानती है*

रायपुर/12 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भूपेश सरकार ने न केवल अपनी योजनाओ के बल्कि केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत सरकार के आँकड़ों के मुताबिक़ 100 दिन का काम देने में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे हैं। आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में जनसंख्या के अनुपात में और सर्वाधिक कार्ड बनाने और एक दिन में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का रिकॉर्ड भी छत्तीसगढ़ के नाम है। आवास निर्माण में गुणवत्ता और संख्या को लेकर भी छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य है। वन अधिकार अधिनियम के तहत हितग्राहियों को 5 लाख़ 17 हज़ार से अधिक पट्टे आवंटित कर छत्तीसगढ़ पूरे देश में अग्रणी है। गोधन न्याय योजना की ख्याति देश दुनियां में हो रही है। नीति आयोग, केंद्रीय संसद की कृषि विभाग की स्थाई कमेटी सहित दर्जन भर राज्यों के अध्ययन दल ने प्रसंशा की है। लेकिन दलीय चटुकारिया में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता जन सरोकार के विषय पर भी केवल झूठे तथ्यों के सहारे आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि वायदे से ज्यादा योजनाओं को धरातल पर उतारकर जन अपेक्षाओं में खरा उतर चुकी भूपेश सरकार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के सारे पैंतरे नाकाम रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आम जनता की समृद्धि भूपेश सरकार की प्राथमिकता है। 36 में से 34 वादे साढ़े चार साल के भीतर पूरे करने वाली भूपेश सरकार द्वारा अपने संसाधनों से छत्तीसगढ़ की जनता की बेहतरी के लिए 53 योजनाएं संचालित है। उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए 747 स्वामी आत्मानंद स्कूल और भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए 7 हज़ार रुपए प्रति वर्ष देने की “राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना“ जैसी योजनाओं से छत्तीसगढ़ के अंतिम पंक्ति के लोगों को संबल मिला है। ये योजनाएं कांग्रेस के 2018 के घोषणापत्र में किए गए वायदे से अतिरिक्त है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रमन सिंह ने कहा था किसानों को बोनस देंगे, चुनावी साल को छोड़कर दिया नहीं। कहा था प्रत्येक आदिवासी परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे, नहीं दिया। यह भी कहा था कि प्रत्येक आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय देंगे, नहीं दिया। 2003 में भाजपा ने कहा था प्रत्येक 12वीं पास युवाओं को 500 रूपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देंगे, 15 साल सरकार में रहते नहीं दिए। केंद्र की मोदी सरकार भी हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, 100 दिन में महंगाई कम करने और हर खाते में 15-15 लाख देने का वादा किया था। किसानों की आय दुगनी करने, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने, और 2022 तक किसानों की आमदनी दुगुनी करने का वादा किया था, जो झूठा निकला। छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल रमन राज के कुशासन, भ्रष्टाचार, झूठ और वादाखिलाफ़ी को भी भोगा है। वर्तमान में भूपेश सरकार अपने वादे से ज्यादा जनहितैषी योजनायें संचालित कर रही है। यही कारण है कि अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषि उत्पादन और सेवा तीनों सेक्टर में छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से बेहतर है, छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश भर के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मैक के इंटीरियर डिजाइन छात्रों द्वारा इमारती लकड़ी के व्यावहारिक पहलुओं को समझने के लिए बाजार सर्वेक्षण’’
Next जश्न ए ज़बाँ एडिशन 4 का पोस्टर विमोचित,कैबिनेट मंत्री व विधायक मो. अकबर ने किया विमोचन

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.