Skip to content
August 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जश्न ए ज़बाँ एडिशन 4 का पोस्टर विमोचित,कैबिनेट मंत्री व विधायक मो. अकबर ने किया विमोचन
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

जश्न ए ज़बाँ एडिशन 4 का पोस्टर विमोचित,कैबिनेट मंत्री व विधायक मो. अकबर ने किया विमोचन

Purushottam Manhare September 12, 2023

*23 व 24 सितंबर को होगा दो दिवसीय वृहद साहित्यिक व सांस्कृतिक महोत्सव*

प्रदेश की प्रतिष्ठित संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा आगामी 23 व 24 सितंबर को संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से वीर सावरकर भवन, कवर्धा में राष्ट्रस्तरीय दो दिवसीय साहित्यिक व सांस्कृतिक महोत्सव जश्न ए ज़बाँ के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है. उक्त भव्य आयोजन के पोस्टर का विमोचन प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने किया. इस दौरान क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, फेस्टिवल डायरेक्टर आशीष राज सिंघानिया, फेस्टिवल कोऑर्डिनेटर वेदांत शर्मा व अभिषेक शर्मा सहित कोर कमेटी के प्रेमिश शर्मा, कैलाश चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, पारसमणि शर्मा, शिवकुमार ठाकुर, शिवम सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. विदित हो कि कवर्धा में आयोजित होने जा रहे अपने तरह के इस पहले महोत्सव के अंतर्गत दो दिनों में दस सत्रों में विभिन्न साहित्यिक, सांगीतिक व रचनात्मक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. प्रदेश स्तरीय कलमकार की खोज के ग्रैंड फिनाले से इस भव्य महोत्सव के प्रारंभ के साथ युवा नृत्य साधिका शोर्मिष्ठा घोष द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी जाएगी. मुम्बई से लोकप्रिय युवा सितार वादिका मेघा राउत की सधी हुई प्रस्तुति के दौरान युवा तबला वादिका पूनम सरपे उनका साथ देंगी. उसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित अतिथियों द्वारा कलाकारों व अन्य चुनिंदा लोगों को विविध सम्मान प्रदान किया जाएगा. प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में प्रदेश की बेहद लोकप्रिय युवा लोकगायिका आरु साहू की प्रस्तुति का लाभ क्षेत्रवासी ले सकेंगे.
द्वितीय दिवस के कार्यक्रमों में युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ओपन माइक का आयोजन किया गया है, जिसके बाद कथक व ओडिसी नृत्य की युवा नृत्य साधिकाओं ज्योतिश्री वैष्णव व आँचल पांडेय द्वारा अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी. प्रदेश की ही युवा स्वर कोकिला श्रद्धा मण्डल द्वारा सुगम गायन की प्रस्तुति के बाद समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसके अंतर्गत द्वितीय दिवस के समस्त आमंत्रित कलाकारों व आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों एवं संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा. दो दिवसीय इस साहित्यिक-सांस्कृतिक महोत्सव का समापन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, छत्तीसगढ़ी अस्मिता की पहचान बन चुके लोककवि मीर अली मीर, अंतरराष्ट्रीय शायरा मुमताज़ नसीम, वीर रस के विख्यात कवि अभय निर्भीक व ओज के युवा कवि मयंक शर्मा शिरकत करेंगे. आयोजन समिति ने पूरे कार्यक्रम में आम दर्शकों हेतु निःशुल्क प्रवेश की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति हेतु अपील की है.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous अपनी योजना के साथ ही केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी भूपेश सरकार ने रचा है कीर्तिमान*
Next आगामी खरीफ सीजन में किसानों से बायोमेट्रिक धान खरीदी व्यवस्था के तहत होगी धान की खरीदी*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.