Skip to content
November 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

Purushottam Manhare September 13, 2023

रायपुर।

*एम.डी. ड्रग्स के साथ आरोपी जय राजपाल  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में  12.09.2023 को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मेडिशाईन हॉस्पिटल रोड अमलीडीह स्थित जय माता दी किराना स्टोर पास एक्टिवा वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास ड्रग्स रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को आरोपी को ड्रग्स के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये एक्टिवा वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जय राजपाल निवासी न्यू राजेन्द्र नगर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास अलग-अलग पुड़ि़या में 05 पैकेट एम.डी. ड्रग्स रखा होना पाया गया। ड्रग्स के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी जय राजपाल द्वारा ड्रग्स को आकाश भारद्वाज निवासी उत्तम नगर दिल्ली हाल पता- पुष्पांजली नगर अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, जो पूर्व में भी थाना खम्हारडीह से ड्रग्स के प्ररकण में जेल निरूद्ध रह चुका है के पास से प्राप्त करना बताया गया।

जिस पर आरोपी जय राजपाल को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अलग-अलग पुड़ियो में रखे कुल लगभग 05 ग्राम एम.डी. ड्रग्स एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 304/23 धारा 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त आरोपी आकाश भारद्वाज फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

*गिरफ्तार आरोपी – जय राजपाल पिता सुनिल राजपाल उम्र 22 साल निवासी पवन विहार कॉलोनी मेडिशाईन हॉस्पिटल रोड थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।*

*कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट से सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, कुलदीप द्विवेदी, आर. आशीष राजपूत, प्रकाश नारायण पात्रे, आलम बेग तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक रवि सिंह एवं आर. प्रमोद सिंह चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous जीआरपी एंटी क्राइम टीम की धमाकेदार लगातार तीसरी कार्यवाही*
Next प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार*

Related Stories

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026
विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*

November 4, 2026

Recent Posts

  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा
  • विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*

You may have missed

अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.