Skip to content
September 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार*

Purushottam Manhare September 13, 2023

रायपुर।

*प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन के साथ 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में  12.09.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत चौरसिया कालोनी रिज मेडिकल गली पास स्थित एक मकान के सामने कुछ व्यक्ति गुलाबी रंग के बोरियों में प्रतिबंधित नशीली सिरप रखें है जो कहीं जाने की फिराक मंे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए मकान व व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। मकान के सामने 03 व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने पूछताछ मंे अपना नाम ईरफान खान उर्फ बब्लू, अब्दुल फहीम एवं मोहम्मद रिजवान निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बोरियों की तलाशी लेने पर बोरियों में प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने के संबंध में तीनों से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी ईरफान खान उर्फ बब्लू, अब्दुल फहीम एवं मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1440 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन कीमती लगभग 3,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 468/23 धारा 21(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी अब्दुल फहीम पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट (प्रतिबंधित नशीली सिरप) के मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपियों द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन को कहां से लाया गया है, इस संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. ईरफान खान उर्फ बब्लू पिता स्व. सईद खान उम्र 44 वर्ष निवासी रिज मेडिकल के आगे मस्जिद रोड चौरसिया कालोनी थाना टिकरापारा रायपुर।*

*02. अब्दुल फहीम पिता अब्दुल मजीद उम्र 45 वर्ष निवासी चूडी लाईन शनि मंदिर के पास गोलबाजार थाना गोलबाजार रायपुर।*

*03. मोहम्मद रिजवान पिता स्व मोहम्मद सलीम उम्र 44 वर्ष निवासी गौसिया मस्जिद के सामने वाली गली सलीम का मकान संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।*

*कार्यवाही में निरीक्षक अमित बेरिया थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सिकंदर कुर्रे, सउनि किशोर सेठ, संतोष सिंह, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, उपेन्द्र यादव, अनिल पाण्डेय, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, संतोष सिन्हा, अमित धृतलहरे, सुरेश देशमुख तथा थाना टिकरापारा से सउनि नीलमणी साहू, अतुलेश राय, प्र.आर. संतोष वर्मा एवं आर. चंद्रकांत सेन की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*
Next जिंदल रिन्यूएबल पॉवर प्राइवेट लिमिटेड (जेआरपीपीएल) एवं राज्य शासन के बीच हुआ अनुबंध

Related Stories

शुभ ज्वेलर्स की शुद्धता, पारदर्शिता और ऑथेंटिक डिजाइन शुभ की कार्यशैली का आधार :डायरेक्टर शिवराज बैद
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

शुभ ज्वेलर्स की शुद्धता, पारदर्शिता और ऑथेंटिक डिजाइन शुभ की कार्यशैली का आधार :डायरेक्टर शिवराज बैद

September 21, 2026
रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों की प्रगति का विधायक राजेश मूणत ने लिया जायजा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों की प्रगति का विधायक राजेश मूणत ने लिया जायजा*

September 21, 2026
लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*

September 20, 2026

Recent Posts

  • शुभ ज्वेलर्स की शुद्धता, पारदर्शिता और ऑथेंटिक डिजाइन शुभ की कार्यशैली का आधार :डायरेक्टर शिवराज बैद
  • रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों की प्रगति का विधायक राजेश मूणत ने लिया जायजा*
  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​

You may have missed

फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.