महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज 1 अक्टूबर 2023 को एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर चांपा जिले में रहेंगे, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग जांजगीर के द्वारा आयोजित कार्यशाला में सम्मिलित होंगे, दोपहर 1:00 बजे छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी सहायक कल्याण संघ के द्वारा कचहरी चौक जांजगीर में पदाधिकारीयों के शपथ ग्रहण के साथ महासम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, अपरान्ह 3:15 बजे उनका आगमन लक्षनपुर चौक चांपा होगा, यहां वे पत्रकार श्री चंद्रशेखर पांडे के यहां सौजन्य भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, शाम 4:00 बजे मारुति टाउनशिप चांपा में देवांगन परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, इसके अतिरिक्त वे स्थानीय कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। शाम 7:30 बजे उनका आगमन रायपुर होगा, यहां वे आशीर्वाद भवन में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में सम्मिलित होंगे।








