रायपुर । रायपुर (रामकुंड ) स्थित ठाकरे चौक मे निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। उक्त कार्यक्रम अनीता लूनीया, संस्थापिका स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन ( ट्रस्ट ) रायपुर के द्वारा की गई है। कार्यक्रम स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन (ट्रस्ट) रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा अधीक्षक शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर के निर्देशन में.निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन आज दिनांक 29 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से रामकुंड रायपुर ( रामकुंड ) स्थित ठाकरे चौक में आयोजित किया गया । इस शिविर के मार्गदर्शक प्रभारी डॉ संजय श्रीवास्तव जी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर रहे साथ ही इस शिविर की सफलता व उत्साहवर्धन हेतु दंतेवाडा विधायक श्रीमती देवती महद कम ) की ओर से उनके निजी सहायक विलास कुमार साखरे जी स्वयम शिविर स्थल पर विशेष रूप से उपस्थित होकर विधायक की और से उनके आशीर्वचनों व शिविर की सफलता की शुभकानाएं दी । शिविर में लगभग 271 स्थानीय आम नागरिकों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया व निःशुल्क उपचार दवा आदि प्राप्त की। सभी मरीजो के चेहरों पर विशेष खुशी व प्रसन्नता झलक रही थी। म शिविर के आयोजन के लिए सभी उपस्थित स्थानीय नागरिकों व आमजनों सहित बीमार व्यक्तियों के द्वारा जिन्होंने इसका लाभ प्राप्त किया काफी सराहा तारीफ की व इस प्रकार के आयोजन समय समय पर करते रहने के लिए फाउंडेशन की अध्यक्षा व संस्थापिका अनीता लूनीया जी में विशेष आग्रह भी किया || इस शिविर को सफल बनाने में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर की टीम जिसमे प्रभारी डॉ संजय श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में विवेक द्विवेदी डॉ रश्मि चतुर्वेदी डॉ पीयूष पाठी डॉ आस्था डॉ सुरभि सिटर श्री किशोरी श्री हतारिका विशाल खेमेलवाल डेमू गोलसका रेखा कोचर विमला बाई चोपना उषा चोपड़ा अन्नपूर्णा साहू आदि सभी का सराहनीय परिश्रम सहयोग रहा।
शिविर में दिनेश जैन व जे एस ठाकुर की विशेष रूप से उपस्थित सराहनिय रही । शिविर के लिए आए सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली लूनीया के द्वारा व आभार संस्था की संस्थापिका श्रीमती अनीता लूनीया के द्वारा सभी उपस्थितजनो का आदर सत्कार के साथ स्वलपाहार जलपान ( दोपहर भोजन ) व्यवस्था के साथ किया गया।








