Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस ने निकाला 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कांग्रेस ने निकाला 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा*

Purushottam Manhare October 2, 2023

 

रायपुर/02 अक्टूबर 2023। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने भरोसा यात्रा निकाला। प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा में शामिल हुये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा के सेलूद, गाड़ाडीह, जामगांव, रानीतराई में भरोसा यात्रा में शामिल हुये। प्रभारी कुमारी सेलजा उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह-सचिव विजय जांगिड़ सरगुजा में शामिल हुये। भरोसा यात्रा में हर विधानसभा क्षेत्रों में मोटर साईकिल रैली भी निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये तथा यात्रा का समापन हर विधानसभा क्षेत्रों में सभा के रूप में हुआ।

*कांग्रेस भरोसा यात्रा लोगों की जन भावनाओं का प्रतीक-भूपेश बघेल*

कांग्रेस की ओर से आज प्रदेश की हर विधानसभा में गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के हर समाज का व्यक्ति कह रहा है कि उसे कांग्रेस पर भरोसा है क्योंकि उसने जो कहा वो किया। दूसरी ओर जब रमन सिंह जी के मुख्यमंत्रित्व काल के 15 बरस पूरे होने जा रहे थे तो समाज का हर वर्ग उनसे दुखी था। भाजपा का हर नेता कमीशनखोरी में डूबा हुआ था। भाजपा के 15 साल में किसानों को न 2100 रूपए प्रति क्विंटल का दाम मिला और न हर साल बोनस का वादा पूरा हुआ। दूसरी ओर कांग्रेस ने आते ही कर्ज माफी का वादा पूरा किया और प्रदेश के 18 लाख किसानों के 9000 करोड़ का कर्ज माफ किया। किसानों को 2500 रूपए प्रति क्विंटल देने का वादा निभाया और इस साल तो 2640 रूपए मिल रहे है। भाजपा की मोदी सरकार ने बोनस पर रोक लगाई तो कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू करके इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया। आज छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे खुशहाल किसान है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के आदिवासी देश के सबसे खुशहाल आदिवासी है। भाजपा के राज में आदिवासी महुआ सड़को पर फेंकने पर मजबूर थे, अब कांग्रेस सरकार महुआ 30 रूपए किलो में खरीदती है। इतना ही नहीं अब 7 की जगह 67 तरह के लघु वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदती है। तेंदूपत्ता के संग्राहक खुश हैं कि 2500 की जगह 4000 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है।

*समाज के हर वर्ग का भरोसा जीता है कांग्रेस ने, भाजपा हर वर्ग को सिर्फ ठगने का काम करती रही- दीपक बैज*

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के शासन काल में लाखों लोगों के राशन कार्ड कटवाए गए थे, कांग्रेस की सरकार ने सबके राशन कार्ड बनवाए। इसलिए प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक लोगों के राशन कार्ड बन गए हैं और हर परिवार को 35 किलो चावल हर माह मिल रहा है। आदिवासी इलाकों में नमक और गुड भी मिलता है। भाजपा शासनकाल में 3000 स्कूल बंद किए गए थे, कांग्रेस ने न केवल बंद स्कूलों को खोल बल्कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना से 700 से अधिक स्कूल खोले। पूरे प्रदेश में स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिये 1100 करोड़ रूपए दिए गए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी खुले और प्रदेश को चार नए मेडिकल कॉलेज भी मिलें। स्वास्थ्य के नाम पर भाजपा के शासनकाल में अंखफोड़वा कांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, नकली दवा कांड ही था, कांग्रेस के शासनकाल में हाट बाजार क्लिनिक, शहर स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई दीदी क्लिनिक जैसी चलित अस्पताल की सुविधाएं मिल रही है। कांग्रेस सरकार में धनवंतरी दवा दुकानें शुरू की गई जिसमें लाखों लोगों को 71 प्रतिशत तक सस्ती दवाओं की सुविधा मिली है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के हर घर में बिजली बिल हॉफ कर दिया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों की बहुत बचत हुई है। कांग्रेस की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लौटाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर सहायिकाओं तक सबकी तनख्वाह बढ़ाई। भाजपा के शासनकाल में बरसों से नौकरिया नहीं निकल रही थी जबकि कांग्रेस की सरकार में हजारों पदों पर भर्तियां हुई। बेरोजगारों को हर माह 2500 रूपए का भत्ता मिल रहा है। प्रदेश में उद्योग व्यापार भी बढ़ा है। अकेले राइस मिल की बात करें तो प्रदेश में 500 नए राइस मिल खुले है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कुल मिलाकर भाजपा की रमन सिंह सरकार ने जनता का भरोसा गंवा दिया था और कांग्रेस की भूपेश सरकार ने जनता का भरोसा जीता है। हर वर्ग का भरोसा जीता है।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अक्टूबर को करेंगे ’स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ योजना का शुभारंभ*
Next बस्तर की जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति है बस्तर बंद – कांग्रेस*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.