Skip to content
June 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित तथा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित तथा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी*

Purushottam Manhare October 2, 2023

*”दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए”*

रायपुर :- 02 अक्टूबर 2023,

आज दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को गांधीजी की 155 वीं जयन्ती के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल कार्यालय एवं सभी प्रमुख स्टेशनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य स्टेशनों, यूनिटों एवं स्थानों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधीजी के आदर्श वाक्यों को सभी स्टेशनों के उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया गया। स्टेशनों तथा प्रमुख स्थानों पर रैली निकाल कर गांधी जी के स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया गया।

आज इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित तथा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनके बताये गये मार्ग पर चलने तथा स्वच्छता की दिशा में कार्य करने के प्रति आह्वान किया गया । मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने मंडल कार्यालय के सफ़ाई महिला कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां कार्यरत सफ़ाई महिला कर्मचारी बहुत अच्छे से,पूरी निष्ठा, लगन,ईमानदारी से प्रतिदिन सफाई एवं स्वच्छता का कार्य करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए सफाई अभियान सिर्फ ग़ांधी जयंती के दिन ही न चलाकर अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन स्वच्छ परिसर बनाये रखना है। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था के लिए जागरूक किया।

इसी कड़ी मे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गेट नं 02 से बालाजी चौक क्षेत्र तक मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के दिशा निर्देश पर सफ़ाई अभियान चलाया गया जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी के साथ मंडल कार्यालय के गार्डन एरिया की सफाई अभियान चलाया गया और सभी ने अपना अपना श्रमदान दे कर महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) श्री आशीष मिश्रा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री आर के साहू तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित थे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के केन्द्रीय कार्यालय शुक्ल भवन, बूढापारा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम् पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
Next एनएमडीसी भारत के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में शामिल हुआ

Related Stories

NCP (शरद पवार) का 27वां स्थापना दिवस: पुरुषोत्तम पाण्डेय ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई, शरद पवार को किया नमन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

NCP (शरद पवार) का 27वां स्थापना दिवस: पुरुषोत्तम पाण्डेय ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई, शरद पवार को किया नमन*

June 10, 2026
विधायक मोतीलाल साहू ने वार्ड विकास के लिए किया भूमिपूजन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विधायक मोतीलाल साहू ने वार्ड विकास के लिए किया भूमिपूजन

June 10, 2026
रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव

June 9, 2026

Recent Posts

  • NCP (शरद पवार) का 27वां स्थापना दिवस: पुरुषोत्तम पाण्डेय ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई, शरद पवार को किया नमन*
  • विधायक मोतीलाल साहू ने वार्ड विकास के लिए किया भूमिपूजन
  • रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
  • डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*

You may have missed

नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.