Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छह मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक ली*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छह मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक ली*

Purushottam Manhare October 3, 2023

रायपुर. 3 अक्टूबर 2023. उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने आज राज्य के छह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और इनसे संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक ली। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समितियों की बैठक में शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर एवं संबद्ध अस्पताल, रायगढ़ स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल, राजनांदगांव स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल, कांकेर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल, महासमुंद स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल तथा कोरबा स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल के संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई। सभी समितियों की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन को भी स्वशासी समिति की बैठक में रखा गया। विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै और सचिव श्री पी. दयानंद भी बैठक में शामिल हुए।

स्वशासी समिति की बैठक में रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की सीटों में हुई वृद्धि को देखते हुए सर्वसुविधायुक्त नए लेक्चर हॉल के लिए ऑडियो-विजुअल सिस्टम, फर्नीचर इत्यादि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। महाविद्यालय में ईटीपी की स्थापना का काम छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन से कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद में सीबीसी जांच की नई मशीन की खरीदी की मंजूरी दी गई। वहां आपातकालीन दवाईयों एवं कन्जुमेबल्स की खरीदी के लिए सभी विभागों को पांच-पांच हजार रुपए की इम्प्रेस्ट मनी प्रदान करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया।

राजनांदगांव शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति की बैठक में कॉलेज में कॉन्फ्रेंस-रूम और स्मार्ट क्लास-रूम तैयार करने के लिए राशि की स्वीकृति दी गई। छात्रावास की मरम्मत तथा पॉवर एवं फायर ऑडिट के लिए भी राशि मंजूर की गई। बैठक में कोरबा स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन में अधोसंरचना विकास के लिए 20 लाख रुपए की मंजूरी दी गई। छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी की रियल-टाइम उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमीट्रिक मशीनों की खरीदी की भी स्वीकृति प्रदान की गई। सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त और पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के स्वशासी समिति के सदस्य डॉ. देवेन्द्र नायक सहित सभी छह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के डीन एवं संबद्ध अस्पतालों के अधीक्षक भी बैठक में मौजूद थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news raipur

Post navigation

Previous भाजपा नेताओं को दूरबीन से रमन सरकार के 15 साल के कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार के पाप ही दिखेंगे*
Next केंद्र सरकार नगरनार को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है – कांग्रेस*

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.