Skip to content
August 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सूचना देने में लापरवाही , 85 लाख रुपये का जुर्माना लगा जनसूचना अधिकारियों पर ,राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सूचना देने में लापरवाही , 85 लाख रुपये का जुर्माना लगा जनसूचना अधिकारियों पर ,राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही*

Purushottam Manhare October 11, 2023

*रायपुर, 11 अक्टूबर 23/- छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त धनवेन्द्र जायसवाल ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर पिछले ढाई साल में 3 हजार 836 प्रकरणों में कुल 85 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड सम्बंधित जनसूचना अधिकारियों पर लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट ने मार्च 2021 से लेकर इस साल के सितम्बर माह के दौरान पारित आदेश में यह जुर्माना लगाया है।
इन जनसूचना अधिकारियों में संयुक्त कलेक्टर, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, खनिज अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के जनसूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायतों के सचिव सहित अन्य शामिल है। इसी तरह प्रथम अपीलीय अधिकारियों के विरुद्ध आयोग के द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भी की जा रही है।

*छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था*
नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील और शिकायतों की सुनवाई के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। अपीलार्थी ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। सभी जिलों के कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से सुनवाई की जाती है। इससे आवेदकों को रायपुर तक आने की जरूरत नहीं होती है। राज्य सूचना आयोग ने जून 2023 में मोबाइल से भी सुनवाई की शुरुआत की है। इसके माध्यम से अपीलार्थी, जनसूचना अधिकारी अपने मोबाइल से जुड़कर द्वितीय अपील की सुनवाई में शामिल हो रहे हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भूपेश सरकार ने रचे समृद्धि और सुशासन के नए कीर्तिमान, रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को ठगा था:सुरेंद्र वर्मा
Next विधानसभा आम निर्वाचन-2023* *राज्य में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.