रायपुर। नवरात्रि पर्व पर राजधानी में संचालित संस्था स्पर्श एक कोशिश फाउंडेशन ने पैदल यात्रियों को फल मिक्सर पानी , बिस्कुट का वितरण किया । यह कार्यक्रम आयुर्वेदिक कॉलेज ,राजकुमार कॉलेज के समीपवंदना ऑटो के पास संस्था स्पर्श एक कोशिश के संस्थापिका अनीता लुनिया के सानिध्य में यह प्रोग्राम हुआ।कार्यक्रम में यात्रियों को नाश्ता के साथ पानी पाउच का वितरण किया गया। इस कार्य में प्रमिला चोपड़ा , जुगनू भाई , राकेश भाई निर्मला लुनिया , बिंदु,ओस्तवाल का भी विशेष योगदान रहा जिसमें डोंगरगढ़ जा रहे यात्रियों को सामग्री दी गई।
