स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के द्वारा नवरात्रि पर्व पर कल बच्चों के लिए खेल का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चे उमंग व उत्साह के साथ इस गेम में हिस्सा लिया और पूरे जोश के साथ बच्चों ने गेम खेला ।यह आयोजन बच्चों का शरीर स्वस्थ बना रहे इसे ध्यान में रखते हुए यह खेल का आयोजन बच्चों के लिए किया गया था ताकि बच्चों के शरीर के साथ मन भी प्रसन्न रहे । इस दौरान संस्था से निर्मला लुनिया अंजू सोनी रेनू गोलछा , उत्तम गोलछा , माया सुराणा व संस्था की संस्थापिका अनिता लुनिया, अध्यक्ष सोनाली लुनिया का विशेष रुप से योगदान रहा।
