एस एच अजहर दंतेवाड़ा किरंदुल नगर निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू द्वारा दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन, पुलिस अनुविभीय किरन्दुल कपिल चंद्रा के दिशा निर्देश एवं नेतृत्व में थाना किरन्दुल में आपराधिक तत्वों एवं यातायात नियमों का पालन नही करने वालों पर शिकंजा कसते हुए – चटाई कैम्प किरन्दुल से 17 पौवा अंग्रेजी शराब, सिंगापुर कैम्प किरन्दुल से देशी महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री करते हुए पाए जाने एवं शराब बिक्री किया हुआ नगद रुपये पाये जाने से विधिवत जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत 02, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 02 एम. व्ही. एक्ट के तहत 09 कार्यवाही किया गया।
इसप्रकार नवीन थाना प्रभारी द्वारा लगातार रोज अपराधियों पर कार्यवाही कर रहे हैं साथ ही स्वयं दिन व रात्रि पेट्रोलिंग करते रहते हैं।
