Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महापौर  एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को दी नववर्ष 2022 की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं
  • Latest

महापौर  एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को दी नववर्ष 2022 की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Purushottam Manhare December 31, 2021

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने समस्त राजधानीवासियों को नववर्ष 2022 की हार्दिक अग्रिम शुभकामनायें दी हैँ एवं नये वर्ष का राजधानी शहर में लोकस्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर रायपुर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कोविड 19 प्रोटोकॉल नियमों का पूर्ण व्यवहारिक पालन करते हुए नववर्ष 2022 का स्वागत करने का अनुरोध किया है. महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने सभी राजधानीवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में रायपुर शहर को देश का नम्बर 1 स्वच्छ शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का आव्हान किया है. महापौर एवं सभापति ने सभी नागरिकों से अपने घर एवं दुकान का गीला कचरा हरे रंग के डस्टबिन में एवं सूखा कचरा नीले रंग के डस्टबिन में अनिवार्य रूप से पृथक – पृथक करके सफाई मित्र को सफाई वाहन में देना सुनिश्चित करने का अनुरोध नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा की ओर से किया है. महापौर एवं सभापति ने सभी नागरिकों से राजधानी शहर में कचरा कम उत्पन्न करने 3 आर के सिद्धांत (रिड्यूज, रियूज, रिसायकल ) पर कार्य करने, सिंगल यूज प्लास्टिक / प्रतिबंधित पॉलीथिन (75 माईक्रान से कम ) का उपयोग दैनिक जीवन में पूरी तरह से बंद करते हुए लकड़ी / स्टील से बने चमच्च एवं कागज / स्टील से बने कप, प्लेट का उपयोग दैनिक जीवन में करने का संकल्प लेने का आव्हान समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नो पॉलीथिन महाभियान सफल बनाने हेतु किया है. महापौर  एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने राजधानी रायपुर नगर निगम क्षेत्र के समस्त दुकानदारों से अपने सभी ग्राहकों को सामान झोला में ही देकर प्लास्टिक थैले के उपयोग पर पूर्ण व्यवहारिक प्रतिबन्ध लगाने सहभागिता दर्ज करवाने का अनुरोध किया है. महापौर एवं सभापति ने रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा की ओर से समस्त राजधानीवासियों से तत्काल अपने मोबाइल पर स्वच्छता एप सफाई सम्बंधित शिकायत दर्ज कर त्वरित निदान प्राप्त करने एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन को लाइव ऑनलाइन ट्रेक करने एवं कचरा लेने गाड़ी नहीं आने पर शिकायत दर्ज कर त्वरित निदान प्राप्त करने हेतु क्लीन सिटी रायपुर एप मोबाइल पर डाउनलोड करने का आव्हान किया है. महापौर  एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने अनुरोध करते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त रायपुर नगर निगम क्षेत्र का कोई भी रहवासी नागरिक सफाई सहित पेयजल, स्ट्रीट लाईट आदि मूलभूत सुविधा से सम्बंधित शिकायत नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर स्वच्छता हेल्पलाइन नम्बर 9301953294 एवं राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की राज्य स्तरीय ऑनलाइन निवारण प्रणाली निदान 1100 के टोल फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज करके त्वरित समाधान प्राप्त कर सकता है.महापौर एवं सभापति ने सभी नागरिकों से रायपुर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश का नम्बर 1 स्वच्छ शहर बनाने प्रणपूर्वक सक्रिय सहभागिता नववर्ष 2022 के आगमन के पावन अवसर पर दर्ज करवाने का नगर हित में आव्हान किया है.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पण्डित रविशंकर शुक्ल को 65वीं पुण्यतिथि पर महापौर  एजाज ढेबर ने प्रतिमा स्थल पर दी आदरांजलि
Next पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड 57में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.