Skip to content
April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • देश में 31 दिसंबर तक बाज़ारों में लगभग 8.5 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होगा : अमर पारवानी
  • Latest
  • राष्ट्रीय

देश में 31 दिसंबर तक बाज़ारों में लगभग 8.5 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होगा : अमर पारवानी

Purushottam Manhare October 22, 2023

रायपुर।

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवम कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) ने आज यह कहा कि वर्तमान में फेस्टिवल सीजन एवं आगामी शादियों एवं नये वर्ष के सीजन के दौरान आगामी 31 दिसंबर तक देश के बाज़ारों में कुल मिलाकर लगभग 8.5 लाख करोड़ रुपये के व्यापार होगा जो ऑनलाइन व्यापार के संभावित 90 हज़ार करोड़ रुपये के आँकड़े से कहीं ज़्यादा है ।

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि एक अनुमान के अनुसार इन तीनों सीजन में लगभग 60 करोड़ से ज़्यादा ग्राहक मेनलाइन बाज़ारों से ख़रीददारी करेंगे । इसमें ख़ास बात यह है कि चीन के किसी भी सामान की कोई बिक्री नहीं की जाएगी जो सरकार के वोकल फार लोकल अभियान की दिशा में देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं का बड़ा सहयोग है । मज़ेदार बात यह है कि जो ग्राहक पहले चीन के बने सामान को ही माँगते थे वही अब यह सुनिश्चित करते हैं कि चीनी सामान न ख़रीदें ।

रक्षा बंधन से शुरू हुए त्यौहारों के सीजन में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये, उसके तुरंत बाद शादियों के सीजन में लगभग 4.25 लाख करोड़ रुपये एवं तत्पश्चात् सीधे क्रिसमस एवं नये वर्ष पर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये के देश भर में व्यापार के अनुमान के अनुसार यह आँकड़ा भारत के रिटेल व्यापार को तेज गति देगा और धन की कमी से त्रस्त बाज़ारों के व्यापारियों के मनोबल और बाज़ार के सेंटीमेंट्स को मज़बूत करेगा । इस व्यापार से देश की अर्थव्यवस्था भी बहुत मज़बूत होगी ।

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने बताया कि इस बड़े आँकड़े में एक अनुमान के अनुसार लगभग 8% सोने-चाँदी में, 10% गिफ्ट आइटम्स में, 6% सजावटी सामान में, 30% फ़ूड एवं कैटरिंग में, 10% इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल में,10% वस्त्र एवं गारमेंट में, 5% फर्नीचर एवं फ़र्निशिंग में, 5% मिठाई -नमकीन में, 6% इवेंट मैनेजमेंट में एवं शेष 10 प्रतिशत अन्य सामानों की ख़रीद में खर्च किए जाने की उम्मीद है ।

कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री परमानंद जैन एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि 8.5 लाख करोड़ का बड़ा व्यापार ऐसे समय में जब देश में विदेशी ई कॉमर्स कंपनियाँ व्यापारियों के व्यापार को हड़पने की पुरज़ोर कोशिश कर रही हैं लेकिन इतना बड़ा व्यापार व्यापारियों की ख़ुद की मेहनत और ग्राहकों का परंपरागत दुकानदारों पर विश्वास के कारण से ही संभव होगा।
स्थानीय दुकानदारों से ही ख़रीदी की जाये को लेकर कैट देश भर में फैले 45 हज़ार से ज़्यादा व्यापारी संगठनों के ज़रिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़ा अभियान देश के सभी राज्यों में चलाये हुए हैं जिसका सकारात्मक प्रभाव उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: National news

Post navigation

Previous भारत को न्यूजीलैंड से जीतने के लिए चाहिए  274 रन 
Next भाजपा के कुतर्कों का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता, चुनाव में देगी

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.