किरन्दुल
लौहनगरी किरन्दुल में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित हुई डीजे डांडिया नाइट्स की रही धूम, जो कि इस बार नगर के हृदय स्थल फुटबाल ग्राउंड में किया गया । नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर पहली बार फुटबॉल में डांडिया नाइट्स का आयोजन किया है और जिसे जनता की तरफ से अपार प्यार और सहयोग मिल रहा है । नगर का हर वर्ग इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है । डांडिया नाइट्स का मुख्य रूप से महिलाओं एवं बच्चो में उत्साह देखने को मिल रहा है । नगर की माताएं- बहने बढ़ चढ़ कर इस आयोजन में हिस्सा ले रही है । किरन्दुल नगर में अपनी तरह के इस पहली आयोजन का लोगो मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । समिति के अध्यक्ष ऋषप रॉय ने कहा कि यह हमारा भी पहली आयोजन है और हम नगरवासियो से मिल रहे इस प्यार से काफी खुश है ।
इस आयोजन समिति के संचालक एवं संरक्षक राहुल महाजन ने कहा कि डीजे डांडिया नाइट्स का आयोजन से नगर के लोगों में काफी उत्साह है और नगर का सभी वर्ग इस आयोजन में हिस्सा ले रहा है । लौहनगरी में भक्तिमय त्योहार का महौल नजर आने लगा है । इस आयोजन का सफल संचालन में समिति के उपाध्यक्ष अशोक भास्कर, नितिन दुबे, कृष्णा भंडारी, योगी उइके, पीयूष, चंद्रभान बघेल, मनीष शर्मा, शिवा प्रसाद, अनुराग सोरी, मक्कू, राहुल, यश चापडी, सागर एवं नगर के सभी युवा साथियो के सहयोग से यह आयोजन अपने सफलतम पड़ाव पर पहुँच पा रहा है ।






![]()


