रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर द्वारा नि: शुल्क स्वास्त शिविर विकास नगर बस्ती गुढ़ियारी माँ दुर्गा के पंडाल मे लगाया गया। जिसमें शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। विकास नगर बस्ती मे सैकड़ो मरीजों ने अपनी समस्याओं की जांच करवाई व नि: शुल्क स्वास्त शिविर का लाभ उठाया। शिविर मे पेट दर्द , घुटनो व जोड़ो मे दर्द , सर्दी , खॉशी, बुखार जैसे आम समस्स्याओ से लेकर डेंगू, अस्थमा, कुपोषाण जैसे जंभीर बीमारियों के मरीज भी आए बस्ती वासियो का कहना था की पैसो की तंग व अपनी रोजी मजदूरी को छोड़ कर अस्पताल जाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं ऐसे घर के समीप नि: शुल्क शिवीर से बस्ती वासियो को बहुत लाभ होता है।
अभाविप के चिकित्सा छात्र कार्य के संयोजक डा वीर सिंह ने कहा की रायपुर शहर को चिकित्सा की सही जानकारी और अच्छी स्वास्थ सेवा देने हेतु अभाविप के माध्यम से हमने एक शुरुवात की है, आने वाले समय में गंभीर बीमारी से शहर के बस्ती में रहने वाले लोगो को बचाया जा सके और उनको सही मार्गदर्शन दिया जा सके इस हेतु हम प्रयासरत है।








