Skip to content
November 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 15 साल के कार्यकाल में डॉ रमन सिंह ने अडानी को सौंपा खदान और खनिज संपदा : भूपेश बघेल*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

15 साल के कार्यकाल में डॉ रमन सिंह ने अडानी को सौंपा खदान और खनिज संपदा : भूपेश बघेल*

Purushottam Manhare October 25, 2023

बालोद : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बालोद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता को झूठे दावों में भुलाये रखा और अडानी को राज्य की खनिज संपदा और खदानों को सौंप दिया। आज भी चुनाव भाजपा नहीं बल्कि डॉ रमन सिंह लड़ रहे है और डॉ रमन सिंह अडानी के इशारों पर काम कर रहे है क्योंकि उनका पूर्व ओएसडी अमन सिंह अभी अडानी की नौकरी कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए सवाल पूछा कि आम जनता को मिलने वाली सौगातों को भाजपाई रेवड़ी कहते है तो फिर अडानी को जो दिया जा रहा है क्या वो रबड़ी है?

किसानों के बोनस पर मोदी सरकार ने लगाया अड़ंगा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों को बोनस और 2100 रुपये समर्थन मूल्य को लेकर वादाखिलाफी करने के मुद्दे पर भाजपा और रमन सिंह को घेरा। उन्होंने कहा कि किसानों को 2500 रु के समर्थन मूल्य और बोनस पर केंद्र सरकार मनमाना रोक लगा रही है। केंद्र सरकार ने चावल नहीं खरीदा उसके बावजूद हम केंद्र सरकार के सामने झुके नहीं और धान को बाजार में बेच दिया लेकिन किसानों को घाटा नहीं होने दिया। हमने पीएम से किसानों के बोनस पर लगी रोक हटाने को पत्र लिखा है अगर केंद्र सरकार रोक हटाती है तो हमारी सरकार किसानों को बोनस भी देगी।

किसानों को दिया वादे से ज्यादा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने किसानों की कर्जमाफ़ी और 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने समेत कई घोषणाएं की थी जिस पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताते हुए कांग्रेस को ऐतिहासिक बहुमत देकर कांग्रेस की सरकार बनाई थी। जैसे ही हमारी सरकार का गठन हुआ हमने मात्र 2 घंटे के भीतर कर्जमाफ़ी कर दिया और किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की।

कोरोना के संकट काल में भी आमजन के साथ खड़ी रही कांग्रेस सरकार’
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कोरोना के संकटकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब कोविडकाल में रोजगार बंद हो गया तो हमने मनरेगा का विस्तार किया जिससे ग्रामीणों को उस कठिन समय में रोजगार मिला। इसी समय हमारी सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किस्त भी जारी की जिससे किसानों को संकट के समय में बड़ी राहत मिली।

“काहे के चिंता हे, कका अभी जिंदा हे“ के नारों से गूंज उठा सभा स्थल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ओजस्वी भाषण से बालोद की चुनावी सभा स्थल में कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। मुख्यमंत्री के भाषण सुनकर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट और “काहे के चिंता हे, कका अभी जिंदा हे“ के नारों से मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous अभाविप ने लगाई निशुल्क स्वास्थ सेवा शिविर* सैकड़ो मरीजों का हुवा नि: शुल्क इलाज
Next कैट पदाधिकारियों का त्योहारी सीजन एवं चुनाव के मद्देनजर व्यापार में आ रही कठनाईयों के सम्बन्ध में चर्चा हुई – अमर पारवानी*

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.