कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ, सरगुजा की टीम द्वारा उपमुख्यमंत्री, टी.एस सिंहदेव का स्वागत स्थानीय नगर निगम काम्प्लेक्स, देवीगंज मार्ग पर किया गया।
कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की टीम ने महाराजा साहब का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं दही-शक्कर खिला कर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु शुभ कामनाएं दी।
कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ, सरगुजा की तरफ से अध्यक्ष अमित तिवारी “राजा”, उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी शिवेश सिंह “बाबू”, आलोक गुप्ता, अतुल तिवारी, आयुष गर्ग, विशाल पाठक, मो. सलमान, जिजोत सिंह, अनमोल सिंह भांमरा, प्रशांत गोयल, विवेक घोष एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, व्यापारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
