एस एच अज़हर *किरन्दुल ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा द्वारा युवाओ की बैठक ली गयी जिसमे आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र महेंद्र कर्मा के पक्ष में पंजा छाप में वोट दिलाने हेतु युवाओ को दिशा निर्देश दिए गये ।।*
*जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव युवाओं का चुनाव हैं, इस बार दन्तेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी ने हमारे युवा प्रत्याशी छविंद्र कर्मा को प्रत्याशी बना कर युवाओँ को एक नई राह दी है और हमे जी जान लगा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट माँगना है । युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमे पहचान दी है और युवाओं को सम्मान दिलाया है और अब हमें इस कर्ज़ को उतारना है और छविंद्र कर्मा को प्रचंड मतो से विजय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर उनके लिये घर घर जा कर वोट माँगना है ।।*







![]()


*इस बैठक में वरिष्ठ काँग्रेसीयो में नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय एवं ब्लॉकाध्यक्ष तपन दास के साथ युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गणेश दुर्गा, युवा नेता एवं पूर्व प्रवक्ता राहुल महाजन संग ब्लॉकाध्यक्ष अशोक भास्कर,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव जूलियन चेरियन, पुर्व ब्लॉकाध्यक्ष रोहित ठाकुर, ऋषप रॉय, आयुष, अमित, देवराज, कमलेश, राहुल, दस्सू, खुमेंन्द, आरिफ, लखन दुर्गा, मुकिद, विक्की, राकेश, अमित एवं कई सारे युवा साथी भी मौजूद रहे ।।*
