
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर महानगर द्वारा शासकीय नागार्जुन महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिका पुनः मूल्यांकन व 2022-23 के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होने के वजह से प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रों की यह शिकायत थी की BSc द्वितीय वर्ष पूरक परीक्षा में अंक यथावत प्रमुख परीक्षा से दे दिया गया है, जिन विद्यार्थीयो को ग्रेस देकर उत्तीर्ण किया जा सकता था उन्हें भी पूरक की श्रेणी में रखा दिया गया है।
अभाविप रायपुर के महानगर मंत्री श्री प्रथम फूटने ने कहा की परीक्षा परिणाम में इतनी बड़ी लापरवाही करना छात्रों के साथ अन्याय हैं। महाविद्यालय प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए। ज्ञापन सौंपते वक्त मुख्य रुप से अभाविप सह मंत्री सुजल, आशीष सिन्हा, अन्वित दीक्षित, देवाशीष वर्मा, मन साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे








