रायपुर। भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू की रायपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज करने पर आज शाम मोवा ओवर ब्रिज दलदल सिवनी मोड़ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल कर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। और इसी खुशी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
