रायपुर । कोटा रोड स्थित मुक्तिधाम में पहुँचने से पूर्व दो चबुतरा पर अंतिम यात्रा पूर्ण होने से पूर्व दिवंगत को *अंतिम विश्राम* कराया जाता था। कुछ दिन पूर्व एक ट्रक दुर्घटना में वह चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया था।

बता दें कि अंतिम यात्रा का यह ज़रूरी पड़ाव है और इसमें किसी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं है। और जैसे ही इस बात की जानकारी रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय को मिली, उन्होंने तत्काल कदम उठाते हुए अंतिम विश्राम स्थली का पुनर्निर्माण कराया बता दें कि बहुत से काम इस लोक में काम आने के लिये किये जाते हैं, पर कुछ काम ईश्वर हमसे वह कराता है जो परलोक में काम आते हैं






![]()


