रायपुर । भजन करो, भोजन पाओ और दक्षिणा ले जाओ योजना के तहत वी.आई.पी. रोड स्थित आशाराम आश्रम में 70 निर्धन परिवारों को मासिक राशन वितरण की सेवा की गई । इसमें चांवल, दाल, आटा, तेल, नमक, सोयाबीन बड़ी, खूजूर, मसाले एवं कम्बल दिया गया । यह सेवा प्रत्येाक माह के प्रथम रविवार को आश्रम परिसर में की जा रही है । चिन्हांंकित 70 निर्धन परिवारों के नाम से राशन कार्ड भी बनाए गए हैं । वितरण पशचात इन गरीब परिवारों हेतु आम भण्डारे का आयोजन भी किया गया । इस अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में साधक भाई-बहन उपस्थित थे ।
