Skip to content
September 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • लोकतंत्र को कुचलने वाले सुचिता की बात करते हैं- वंदना राजपूत*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

लोकतंत्र को कुचलने वाले सुचिता की बात करते हैं- वंदना राजपूत*

Purushottam Manhare December 21, 2023

*कोर्ट के स्थगन आदेश को भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं*

रायपुर/21 दिसंबर 2023। महिला आयोग अध्यक्ष पद पर रंजना साहू के सुचिता वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के प्रवक्ता कोर्ट के आदेश का अवहेलना कर रहे हैं। कोर्ट ने स्थगन आदेश जारी कर राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाया है और कोर्ट ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जुलाई 2026 तक महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक रहेंगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता रंजना साहू को बयान जारी करने से पहले उन्हें नैतिकता के नाते कुछ विधि का ज्ञान रखना था क्योंकि कांग्रेस की सरकार में इसी आयोग में एक माननीय सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी किरण ने अपना 2 साल का कार्यकाल पूरा किया था उसी तरह से बाल आयोग के अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे जी ने भी अपना कार्यकाल पूरा किया था, पिछड़ा वर्ग में भी अध्यक्ष ने अपना कार्यकाल पूरा किया था तब उन्हें राजनीतिक सुचिता का पाठ क्यों नहीं पढ़ाया गया ऐसे अनगिनत उदाहरण है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता को पहले अपने पार्टी के नेताओं को सुचिता का पाठ पढ़ना चाहिए। उन्होंने इस देश में प्रजातांत्रिक मूल्य का हनन एक बार नहीं कई बार किया है बार-बार किया है। संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों का कांग्रेस ने हमेशा आदर किया है। भाजपा सरकार को और भाजपा प्रवक्ताओं को अगर कोर्ट के आदेश से कोई तकलीफ है तो सार्वजनिक बयान बाजी करने से अच्छा है अपनी बातों को न्यायालय जाकर न्यायालय के समक्ष रखना चाहिए। भाजपा प्रवक्ताओं को न्यायालय के आदेश पर नैतिकता के नाते कहने का कोई अधिकार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए संवैधानिक पद पर बैठी हुई अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक जिसे माननीय उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के जिस आदेश पर रोक लगाई है उसे भाजपा के नेता पचा नहीं पा रहे हैं उनकी पीड़ा वेदना और तकलीफ साफ दिखाई दे रहा है। केंद्र में काबिज भाजपा सरकार हुक्मरानों को जिन्होंने लगातार लोकतांत्रिक संवैधानिक संस्थाओं को तोड़ने मरोड़ने का काम किया है अपने सत्ताबल, बाहुबल, धनबल का प्रयोग करते हुए चुनी हुई लोकप्रिय सरकारों को गिराना कहां की सुचिता है? पहले अपने आकाओं को सुचिता का पाठ पढ़ाये फिर हमें ज्ञान दें। जिस प्रकार संसद में 143 सांसदों को निलंबित किया गया है क्या यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है? क्या यह राजनीतिक सुचिता की श्रेणी में आता है? जिस प्रकार आज इस देश में आवाज उठाना किसी मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करना भाजपा के लोगों को पाप लगता है 143 सांसदों को निलंबित करना व जिस भाजपा सांसद के द्वारा जारी किए गए पास से संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई गई थी ना तो उनसे पूछताछ किया गया ना ही उन्हें अभी तक निलंबित किया गया है क्या यही भाजपा के नेताओं की नजरों में सुचिता है? क्या यही उनकी असली चाल चरित्र और चेहरा है? कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा “सुपा बोले तो बोले छलनी क्या बोले जिसमें खुद बहत्तर छेद“ ज्यादा बेहतर होगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg CgRaipur Congress news

Post navigation

Previous गुटबाजी के कारण साय मंत्रिमंडल की गठन नहीं कर पा रहे – कांग्रेस*
Next ब्रेकिंग न्यूज* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुरोध पर भारत सरकार की बड़ी स्वीकृति सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की दी सहमति

Related Stories

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*

September 21, 2026
चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न

September 21, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित

You may have missed

स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.