रायपुर ।अपने सामाजिक उद्देश्यो के प्रति कृतसंकल्पित स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट की संस्थापिका अनिता लुनिया के मार्गदर्शन और अध्यक्ष सोनाली के नेतृत्व में संस्था ने आर्युवेदिक कॉलेज रायपुर में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को कंबल वितरित किया और स्वल्पाहार भी प्रदान किया*
*कार्यक्रम में अनिता लुनिया, सोनाली मैडम, दिनेश जैन, जे.एस.ठाकुर, अस्पताल के अधीक्षक, नर्सेस, कर्मचारीगण, भर्ती मरीजो के परिजन आदि सम्मलित हुए*
*इस अवसर पर अनिता मैडम ने बताया कि हम अपने सहयोगियो का विशेष धन्यवाद देते है जिन्होने हमें कंबल हेतु सहयोग दिया विशेषकर राजु गोलछा दीपक मित्तल, सरिता मोहता, सुनीता श्रीमाल, राकेश, नमिता वेदमुथा, प्रियंका लुक्कड़, दो अंजलि शर्मा , संगीता जैन आदि का, हमने यहां पर आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों के मरीजो और उनके परिजनों के बीच 150 कंबल बांटे है ताकि अस्पताल से छुट्टी होकर घर जाने पर बढ़ती ठंड के कारण उन्हे किसी प्रकार से स्वास्थ्य संबंधित कठिनाई न हो, साथ ही सबको स्वल्पाहार भी कराया।
अध्यक्ष सोनाली ने बताया कि अचानक से ठंड बढ़ी तो हमारा सबसे पहले ध्यान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों पर गया, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से अस्पताल आने वाले ये निर्धन व्यक्तित्व कभी किसी से कुछ मांगते नहीं ऐसे में गर्म कंबल पाकर सबके चेहरे खिल उठे*
*दिनेश जैन ने कहा कि यूं तो अस्पताल में सारी सुविधाऐं है लेकिन अस्पताल के बाद की स्थिति के बारें में सोचकर कार्य करना दूरदृष्टि का परिचायक है, संस्था शहर के अलावा गरियाबंद, कवर्धा, के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों, रायपुुर के खौली ग्राम, सरोना, आरंग आदि स्थानो पर भी कंबल वितरित कर चुकी है*









![]()



*जे.एस.ठाकुर ने कहा कहा हम इस संस्था के माध्यम से सबसे पहले अपने घर-परिवार, दुकान, प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों, घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं, नौकरो आदि को कंबल, गर्म वस्त्र आदि प्रदान कर हर वर्ष ठंड मे इस कार्य की शुरुआत करते है, हमारा ऐसा मानना है कि, सबसे पहले अपने आस-पास के जरुरतमंदो की सहायता करो फिर बाहर सेवा कार्य करो, मन को बहुत संतुष्टी मिलती है जब हमारे प्रयासो से किसी के चेहरे पर खुशी दिखे*
