Skip to content
November 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित साथी परियोजना को लेकर चेंबर में बैठक का हुआ आयोजन
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित साथी परियोजना को लेकर चेंबर में बैठक का हुआ आयोजन

Purushottam Manhare December 22, 2023

Raipur

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि साथी परियोजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जानकारी रायपुर संभाग के समस्त उद्यमियों एवं व्यवसायियों तक पहुंचाने के लिये आज दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को चेम्बर भवन, चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में बैठक का सफल आयोजन हुआ।

बैठक में चेंबर अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में रायपुर संभाग के समस्त एसोसियेशन के पदाधिकारी, चेम्बर पदाधिकारी शामिल हुए एवं श्री मनीष शाहा राष्ट्रीय समन्वयक, फीफा साथी टेक्नोप्रेन्योर्स नई दिल्ली एवं श्री अनुराग लाल राज्य प्रमुख छत्तीसगढ़, फीफा साथी टेक्नोप्रेन्योर्स प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने फीफा साथी टेक्नोप्रेन्योर्स की टीम का स्वागत किया एवं उपस्थित समस्त चेंबर पदाधिकारी, व्यापारिक संगठनांे के प्रमुख एवं व्यापारीगणों का धन्यवाद ज्ञापित कर साथी परियोजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि देश के उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स की उद्यमिता को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा सामूहिक प्रयास से साथी परियोजना का संचालन किया जा रहा है जो देश-प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

श्री पारवानी जी ने आगे बताया कि योजना अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में साथी बाजार (स्वदेशी मॉल) की स्थापना की जा रही है जहां स्थानीय एवं देश के छोटे-बड़े सभी उद्यमी एक छत के नीचे अपने उत्पादों का प्रचार प्रसार एवं विक्रय कर सकेंगे जिससे उपभोक्ता और व्यापारियों के बीच की दुरी समाप्त होगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा लोगों को काम मिलेगा, व्यापार एवं उद्योग जगत को नए मंच मिलेंगे, एमएसएमई उद्योगों का विकास होगा।

बैठक में पारवानी जी ने जिले के समस्त पदाधिकारियों को उस जिले में स्थापित होने वाले साथी बाजार में व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए जिले में उत्पादित होने वाले प्रमुख उत्पादों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर आवेदन कराने हेतु आग्रह किया। ‘‘साथी परियोजना‘‘ के तहत स्थापित
किये जाने वाले साथी बाजार विभिन्न तरह के व्यवसाय करने वाले उद्यमियों, व्यवसायियों, स्टार्टअप आदि के लिए स्वर्णिम अवसर है। जो निश्चित रूप से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था के विकास में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय समन्वयक, फीफा साथी टेक्नोप्रेन्योर्स नई दिल्ली, श्री मनीष शाहा ने साथी परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि देश के कृषकों की आय दोगुना करने, आत्म निर्भर भारत को बढावा देने तथा मेक इन इंडिया को बढावा देने के दृष्टिकोण से ‘‘साथी परियोजना‘‘ संपूर्ण छत्तीसगढ़ में केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से प्रारम्भ की गई है। योजनान्तर्गत राज्य के प्रत्येक जिले मे तीन से पॉंच एकड़ भूमि में साथी बाजार स्थापित किये जाएँगे। साथी बाजार के संचालन हेतु 13 जिलों में भूमि चिन्हांकन का कार्य किया जा चुका है। साथी बाजार संचालन हेतु प्रत्येक जिले मे दस हजार महिलाओ का किसान उत्पादक कंपनी का गठन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से किया जाएगा। प्रत्येक साथी बाजार मे मॉडर्न रिटेल आउटलेट, फूड कोर्ट, एंटरटेनमेन जोन, एग्री मॉल, कृषि सहायता केन्द्र, माइक्रो फाइनेंस, इंन्श्योरेंस सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, दराज बाजार, ब्यूटीपार्लर, टेली मेडिसिन सेंटर, जेनरिक मेडिसिन सेंटर, संजीवनी केन्द्र, डेयरी फेडरेशन, प्याज संग्रहण यूनिट, कोल्ड स्टोरेज (5000 मीट्रिक टन), मिनी थियेटर एवं स्थानीय उद्यम तथा अन्य उद्यम छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सहयोग एवं मार्गदर्शन मे खोले जाएँगे।
बैठक के अंत में साथी परियोजना के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही चेम्बर प्रदेश मंत्री श्री शंकर बजाज को पीएचडी चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (छत्तीसगढ़ चेप्टर) के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर गजमाला पहनाकर एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, कार्यकारी महामंत्री-कपिल दोशी, विकास आहूजा, उपाध्यक्ष-टी.श्रीनिवास रेड्डी, पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, जय नानवानी, महावीर मालू, मंत्री- निलेश मूंधड़ा ,राजेंद्र खटवानी, राकेश वाधवानी, दिलीप इसरानी, दीपक विधानी, विक्रांत राठौड़,शंकर सचदेव, राजेश शर्मा, संगठन मंत्री-महेंद्र बगरोडिया ,शिवराज शर्मा, हिमांशु वर्मा, सुमित दुबे, अमित कुमार, राजबीर चैधरी, अनिल केवलानी, शोएब अंसारी, नितिन गोवानी, दर्शन निहाल, कमल लाहेजा, अशोक लालवानी, हेमराज कृपलानी, संजय माखीजा,जयराज गुरनानी, अशोक पंजवानी, विजय भक्तानी, शैलेंद्र गोलछा, मोहन लालवानी ,राम कुमार बजाज, जयंत मोहता, आदित्य बागड़ी, इरफान अली, कैलाश सोनी, सिद्धार्थ जैन, विजय मंगवानी, विमल तनवानी ,विजय जादवानी,मोहन तेजवानी, आलोक अग्रवाल, जितेंद्र शादीजा, तपेश जैन, चंद्रकांता जैन, युवा चेम्बर कोषाध्यक्ष-रजत सिंह छाबड़ा, अर्शी अनवर, जगदीश चैहान, गौतम बारडिया, आलोक सोनी, सुमित मूंधड़ा, अनिल बजाज, युवा कैट अध्यक्ष अवनीत सिंह, आनंद परीक्षानी, कमल किशोर गोलछा, सौरभ कुमार, मोहित पटेल, योगेश भंसाली, राज कुमार, इंदर कुमार डोडवानी, महेंद्र गड़ेवाल, रमेश ठक्कर, विकास कसेर सहित अनेक व्यापारी एवं उद्योगपति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अजय भसीन
प्रदेश महामंत्री
मो.96301-63987

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous श्रीखाटू श्याम मंदिर में 25 से श्रीमद् भागवत कथा
Next मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प को पूरा करने भाजयुमो ने लोकसभा के लिए कमर कस ली

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.