रायपुर। “स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट एवं आर्युवेदिक कॉलेज हास्पीटल द्वारा मरीजों को मोहल्ला क्लास अंतर्गत बस्ती में तिल के लड्डू बिस्किट मिक्चर का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम स्पर्श एक कोशिश वेलफ़ेयर संस्था की
संस्थापिका अनिता लुनिया के निवास स्थान, ठाकरे चौक के पास, रामकुंड, चौबे कॉलोनी, रायपुर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्थापिका अनिता लुनिया, अध्यक्ष, सोनाली लुनिया, अंजू जैन, दिनेश शर्मा, सोहन गोलछा, समता जैन, सुधा जैन शिल्पा परगनिया, कुशल जैन मंजू जैन आदि ने अपनी उपस्थिति देकर सेवाऐं दी।
श्रीमति अनिता ने बताया कि संस्था का हमेशा यह प्रयास रहा है कि हम सब मिलकर समाज हित मे निरन्तर कार्य करें इसी ध्येय के साथ सभी के सहयोग से हम आगे बढ़ रहे हैं। यह कार्यक्रम अनिता लुनिया की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।








