Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जनहितैषी कार्यों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करें: मंत्री ताम्रध्वज साहू
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनहितैषी कार्यों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करें: मंत्री ताम्रध्वज साहू

Purushottam Manhare January 6, 2022

रायपुर, 6 जनवरी 2022/ मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय में लोक निर्माण, गृह, जेल, पर्यटन और धर्मस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति के साथ विभाग द्वारा सत्र 2021-22 के बजट में प्रावधानित कार्यों को स्वीकृति कराने तथा सत्र 2022-23 के लिए प्रस्तावित कार्यों एवं नवीन मदों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से संबंधित जनहितैषी महत्वपूर्ण कार्यों और नवगठित जिलों में विभाग की प्राथमिकताओं को ध्यान रखकर अपना बजट प्रस्ताव तैयार करें।

मंत्री श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि अति महत्वपूर्ण आवश्यकता वाले स्थानों पर नवीन सड़कों के अलावा मरम्मत योग्य सड़कों को बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। भवन निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े कार्यों और नवीन जिलों में आवश्यक संसाधनों की जरूरतों को भी बजट में शामिल करें। उन्होंने मुख्यमंत्री सुगम सड़क, यात्री प्रतीक्षालय, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण एवं विकास मूलक कार्यों को भी प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री साहू ने गृह और जेल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित प्रशासनिक कार्यों हेतु अधोसंरचना विकास, कर्मचारियों की भर्ती के अलावा आवास, आवश्यक उपकरण की व्यवस्था, नये थाने-चैकियों की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने साइबर, फोरेंसिक जांच, पुलिस आवास सहित नवीन जिलों में सेटअप सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की और विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिए योजना तैयार करने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर सेना, जेल विभाग द्वारा तैयार बजट प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया कि नवीन जिलों में जेलों को अपग्रेड करने, जेलों में बंदियों की सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में योजना तैयार करने और सुधारात्मक कार्यों को ध्यान रखकर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से बे्रन मैपिंग, नारकों जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिलासपुर, रायपुर और बेमेतरा में नया जेल, नये फायर स्टेशन, भवनों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

पर्यटन और धर्मस्व विभाग की बैठक में मंत्री श्री साहू ने महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में पर्यटन को प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती के साथ आमदनी बढ़ाने के लिए पीपीपी माॅडल को अपनाने पर भी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विकास उपाध्याय, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा,  अल्बंगन पी. सचिव धर्मस्व पर्यटन,  धनंजय देवांगन सचिव गृह,  यशवंत कुमार एम.डी. पर्यटन,  हिम शिखर गुप्ता,  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल,  प्रदीप गुप्ता, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग,  व्ही. के. भतपहरी आदि उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज-युवा चेम्बर द्वारा जय स्तंभ चौक रविभवन में मास्क वितरण कर जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया
Next राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.