रायपुर । नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी चंदखुरी में उप पुलिस अधीक्षकों के दसवें और ग्यारवें बैच की पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए और परेड की सलामी ली । इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, सुकमा से लेकर सरगुजा तक एक भयमुक्त वातावरण का निर्माण हुआ है. उन्होंने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों से कहा – कि आपका आत्मविश्वास, शौर्य, निष्ठा और साहस राज्य की जनता को वह सब कुछ देगा जिसकी आपसे अपेक्षा है ।आप यहां से संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की सेवा करते हुए आप एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे ।
उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है।
कार्यक्रम में दसवें बैच के 33 और ग्यारहवें बैच के 9 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शामिल थे ।
