Skip to content
August 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रामलला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
  • Uncategorized

रामलला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Purushottam Manhare January 22, 2024

अयोध्या . रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम मोदी, संघ प्रमुख भागवत और सीएम योगी यजमान बने। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति का अनावरण किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत ने हाथ में कुशा धारण की। गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्रवेश कर लिया है। थोड़ी देर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंगल ध्वनि के बीच राम लला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया है। पीएम मोदी के साथ मोहन भागवत भी मौजूद हैं। पीएम मोदी राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा कर रहे हैं।

श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि राम मंदिर के लिए देशभर से दोनों हाथों से दान किया है। देश का ऐसा कोई कोना नहीं रहा है जहां से राम के लिए उपहार ना आए हों। एक बानगी गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए घंटा कासगंज से आया तो नीचे पड़ने वाली राख रायबरेली के ऊंचाहार से आई है। गिट्टी मध्य प्रदेश के छतरपुर से पहुंची तो ग्रेनाइट तेलांगाना से आया है। पत्थर राजस्थान के भरतपुर से पहुंचे तो दरवाजों की लकड़ी महाराष्ट से। उस दरवाजे पर पर सोने और डायमंड का काम मुंबई के एक व्यापारी का है। पत्थर कर्नाटक का है। जिन्होंने बनाया वो मैसूर के हैं। गरुण की मूर्ति राजस्थान के कलाकार ने बनाई है। लकड़ी के काम के कारीगर कन्याकुमारी के हैं और कपड़े और भगवान के वस्त्र दिल्ली के एक युवक मनीष त्रिपाठी ने बनाए। आभूषण लखनऊ से बनवाए गए हैं। इनकी नक्काशी राजस्थान में हुई है। देश का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां से राम मंदिर के लिए समर्पण ना आया हो।

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि “आज का दिन हमारे लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक है। हम बहुत खुश हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। नीता अंबानी कहती हैं, ”यह एक ऐतिहासिक दिन है। मुकेश अंबानी ने कहा, “आज भगवान राम आ रहे हैं, 22 जनवरी को पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी।

अभिनेता सुमन ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाएं दीं। ये दोनों राम और लक्ष्मण की तरह हैं और अगर यह मंदिर यहां आया, तो मुझे लगता है कि यह भगवान का काम है। उन्होंने इस मंदिर को बनाने के लिए उन्हें बनाया। यह भारत के लिए राष्ट्रीय स्मारक होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी मंदिर के उत्तरी गेट पर पहुंचे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने पीएम का स्वागत किया। उत्तरी गेट से पीएम मोदी ने मंदिर में प्रवेश किया।

फिल्म निर्माता सुभाष घई कहते हैं कि “राम मंदिर भारत का एक ऐतिहासिक प्रतीक बन गया है। इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है? मैं आज बहुत खुश हूं। हम बचपन में सपने देखते थे और अयोध्या के बारे में पढ़ते और सुनते थे। इस ऐतिहासिक दिन पर आज हम अयोध्या में हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: National news

Post navigation

Previous रामलला के दर्शनों का सदियों का इंतजार आखिर समाप्त हुआ अयोध्या में विराजे राम
Next AM/NS इंडिया सुकमा एवं डीडीआरसी-सुकमा के सहयोग से 67 से अधिक दिव्यांग हुए लाभान्वित

Related Stories

*तिरंगा उत्सव रैली का भव्य आयोजन*
  • Uncategorized

*तिरंगा उत्सव रैली का भव्य आयोजन*

August 11, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Uncategorized

Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой

July 30, 2026

Recent Posts

  • कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन
  • आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन ने मोवा में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया
  • इंडोर स्टेडियम रायपुर में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 28 को
  • किरंदुल की सुन्नी मदीना मस्जिद में शान से फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर*

You may have missed

कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*

August 17, 2026
इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन
  • Latest
  • राष्ट्रीय

इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

August 17, 2026
आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन ने मोवा में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन ने मोवा में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया

August 17, 2026
इंडोर स्टेडियम रायपुर में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 28 को
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

इंडोर स्टेडियम रायपुर में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 28 को

August 17, 2026

Recent Posts

  • कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन
  • आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन ने मोवा में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया
  • इंडोर स्टेडियम रायपुर में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 28 को
  • किरंदुल की सुन्नी मदीना मस्जिद में शान से फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.