Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर ने धारा 144 लागू किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर ने धारा 144 लागू किया

Purushottam Manhare January 7, 2022

दन्तेवाड़ा, जिले में कोरोना वायरस एवं नये वेरिएंट (OMICRON) के संक्रमण के देखते हुए कलेक्टर एवं दीपक सोनी ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए जिले में धारा 144 लगा दिया है संक्रमण से बचाव हेतु जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144(1) घोषित की गई है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत धारा 144(1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किए हैं। जिसके अनुसार जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु सभी जुलूसों, रैलियों, सभाओं, सार्वजनिक समारोह, सामाजिक (विवाह आयोजन एवं अन्त्येष्टि कार्यक्रम छोड़कर) सांस्कृतिक/धार्मिक/खेल आदि सामूहिक आयोजन आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित रहेंगे। जिले के समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान, मॉल, थोक विक्रेता प्रतिष्ठान, जिम, होटल एवं रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल, ऑडीटोरियम, मैरिज पैलेस, इवेन्ट, मैनेजमेंट क्लब आदि वास्तविक क्षमता के एक तिहाई उपस्थिति के साथ कोविड प्रोटोकाल के पालन के अधीन संचालन की अनुमति होगी। यदि किसी आयोजन में 200 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति की संभावना हो तो ऐसे स्थिति में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित पूर्वानूमति अनिवार्य होगी ।
यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस COVID-19 अथवा नये वेरिएंट (OMICRON) से संक्रमित है या किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में है, जो संक्रमित हो सकता है तो यह अनिवार्य होगा कि ऐसे व्यक्ति द्वारा तत्काल सहयोग कर सारी जानकारी घोषित करें एवं सभी वांछित सहयोग निगरानी दल को देगा और निगरानी दल के द्वारा दिये गये मौखिक एवं लिखित निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य होगा ।
निगरानी जांच दल को ऐसा कोई भी व्यक्ति जो निवारण या ईलाज में इन उपयोग या सहयोग देने से मना करता है अथवा संबंधित जानकारी देने से इनकार करता है या निगरानी दल के निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो वह भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा-270 के तहत् दण्ड का भागी होगा ।
कोरोना वायरस COVID-19 एवं नये वेरिएंट (OMICRON) के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु शासन द्वारा जारी किसी भी निर्देश का उल्लघंन किया जाता है तो वह भारतीय दण्ड संहिता 1860 (1860 का 45) की धारा 188 के अंतर्गत अपराध की श्रेणी के अंतर्गत आता है। अतः किसी भी व्यक्ति/संस्था/संगठन द्वारा शासन के निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया जावेगा ।
जिले में रेल से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के पास (दोनो टीकाकरण वाले व्यक्तियों को भी) यात्रा के 72 घंटे के भीतर RTPCR निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा। शर्त पूर्ण न करने वाले व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से RTPCR टेस्ट कराया जावेगा। जिले की सड़क सीमाओं पर और सभी रेल्वे स्टेशनों पर स्वास्थ्य विभाग की कोविड जांच दल द्वारा Random Testing किया जावे ।प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय मास्क/ फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया जाता है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ पुलिस, नगरीय निकाय के द्वारा सख्त चालानी कार्यवाही किया जावेगी। दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144(2) के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह एकपक्षीय आदेश पारित किया गया है। दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144(1) संपूर्ण जिला दक्षिण बस्तर, दन्तेवाड़ा में तत्काल प्रभावशील होगा, जो दिनांक 06 जनवरी, 2022 से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावशील रहेगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next ओमिक्रॉन वेरिएंट के रोकथाम हेतु जिले के बाहर से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर होगी जांच

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.